
... Read More
Written By: Anshumala | Published : November 15, 2019 7:11 PM IST
यदि आपको भिंडी (lady finger) खाना पसंद नहीं, तो आज से ही खाना शुरू कर दें। खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए भिंडी (lady finger for diabetic) एक दवा की तरह काम करती है। बेशक आप डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए दवाइयों का सेवन करते हैं, लेकिन भिंडी से भी आपको इसमें काफी राहत मिल सकती है। आप घर पर खुद से ही भिंडी को एक दवा की तरह इस्तेमाल में ला सकते हैं। भिंडी से एक खास नुस्खा आजमाकर देखिए, आपको डायबिटीज को कंट्रोल (bhindi for diabetes) करने में मदद मिलेगी। हम बताते हैं कि कैसे करें भिंडी का उपयोग।
आप भिंडी की सूखी सब्जी खाते हैं, तो ऐसा न करें। खासकर डायबिटीज के मरीज (bhindi for diabetes)। इसे कच्ची ही खाएं। इससे मधुमेह कंट्रोल में रहती है। भिंडी में मौजूद घुलनशील फाइबर डायबिटिक रोगियों की सेहत के लिए काफी बेहतर और लाभदायक माना गया है। यू करें डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए कच्ची भिंडी का उपयोग।
प्रेग्नेंसी में आलू खाना हो सकता है खतरनाक, बढ़ सकती है डायबिटीज की समस्या
दो भिंडी को अच्छी तरह से साफ कर लीजिए। अब इसके आगे और पीछे के हिस्से को काट दीजिए। इसमें से एक चिपचिपा सफेद तरल बाहर आएगा। इसे आप आपको धोना नहीं है। रात के समय जब आप खाने के बाद सोने के लिए जाएं, तब इन कटी हुई भिंडियों को पानी के गिलास में डालकर रख दीजिए। इस गिलास को ढंक दीजिए।
सुबह जब आप सोकर उठें, तो खाली पेट ही पानी में से कटी हुई भिंडी के टुकडे़ को निकाल कर पानी (bhindi water for diabetes) को पूरा पी जाइए। आप चाहते हैं कि आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहे, तो ऐसा एक या दिन करने से काम नहीं चलेगा। इस प्रक्रिया को आपको कम से कम दो-तीन महीनों के लिए लगातार फॉलो करना होगा।
डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए 5 वर्कआउट टिप्स
यदि आप टाइप 2 डायबिटीज से ग्रस्त हैं, तो इससे आपके किडनी पर भी असर पड़ता है। भिंडी खाने से किडनी की समस्या दूर होती है। यदि आपको डायबिटीज है, तो हर दिन भिंडी को जरूर अपने भोजन में शामिल करें। डॉक्टर डायबिटीज से पीड़ित लोगों को वैसे खानपान पर विशेष ध्यान देने के लिए कहते हैं, जिसमें ग्लाइसिमिक इंडेक्स की मात्रा कम हो। भिंडी में केवल 20 प्रतिशत ग्लाइसिमिक इंडेक्स होता है, जो कि बहुत ही कम माना जाता है।
भिंडी की सब्जी हेल्थ से लेकर सुदंरता के लिए भी है खास, जानें 7 फायदे