
Also Read
Diabetic Diet : मखाना ब्लड शुगर लेवल को रखता है कंट्रोल, और भी हैं इसके कई फायदे।© Shutterstock.
मखाने (Makhana) यानी फॉक्स नट्स (fox nuts)। मखाना एक हेल्दी स्नैक्स है, जिसे खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल (Blood sugar level) में रहता है। सेहत पर मखाना कई तरह से लाभ पहुंचाता है। पेट को जल्दी भरता है, जिससे आप अधिक देर तक बिना कुछ खाए रह सकते हैं। मखाना वजन (Makhana for weight loss in hindi) कम करने के साथ ही कई बीमारियों से भी बचाता है। स्वस्थ और संतुलित मात्रा में मखाना खाने से वजन जल्दी कम होता है। भुने हुए मखाने में सैचुरेटेड फैट और सोडियम नहीं होता है। जानें, मखाना खाने (Benefits of Makhana) के फायदों के बारे में यहां...
इसमें कई पोषक तत्व होते हैं जैसे प्रोटीन, कार्बोहाईड्रेट, हेल्दी फैट, सोडियम, फॉस्फोरस, आयरन, कैल्शियम, अम्ल और विटामिन-बी आदि होते हैं।
शुगर कंट्रोल करने में भी फायदेमंद है। नियमित तौर पर डायबिटीज आहार में मखाना खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के साथ कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। हेल्दी डाइट के दबाव में डायबिटी रोगी परेशान रहते हैं। अगर आप डायबिटीज के शिकार हैं, तो डेली डाइट में मखाने के शामिल कर सकते हैं। डायबिटीज रोगियों के लिए मखाना ब्रेकफास्ट में सबसे अच्छा नाश्ता हो सकता है।
मखाने में एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे फ्लैवोनॉएड्स होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में शरीर की मदद करते हैं और क्षतिग्रस्त प्रोटीन को रिपेयर करते हैं। इससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद मिलती है और उम्र बढ़ने के लक्षण कम होते हैं।
मखाने में पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है और इसमें सोडियम कम होता है। इसका सेवन उन लोगों के लिए लाभकारी है जो लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं।
मखाने में कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है इसलिए इनके सेवन से आपकी हड्डियां और दांतों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। यह शरीर में कैल्शियम की आपूर्ति करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है।
मखाने का सेवन वजन कम करने में मदद करता है। फाइबर और प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा से भरपूर मखानों का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। साथ ही इनमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, इसलिए स्नैक्स के रूप में इनका सेवन बिल्कुल उचित है। गुड कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा होने के कारण मखाना लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता। इसमें कैलोरी और फैट की कम मात्रा बहुत कम होती है, इसलिए वजन कम करने (Makhana for weight loss in hindi) में मदद करता है।
इसे खाने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। मखाना फाइबर का अच्छा स्रोत है। इनका सेवन आपके पाचन को दुरुस्त करता है। आप कब्ज, गैस जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से बचे रहते हैं।
मखाना में छिपे हैं कई सेहतमंद राज, जानिएं 4 बेहरीन रेसिपी
मखाना खाने के फायदे ही नहीं, जानिए अधिक सेवन से होने वाले नुकसान