
... Read More
Written By: Anshumala | Published : January 13, 2020 3:19 PM IST
डायबिटीज के लक्षण और इसे कंट्रोल में रखने के कुछ घरेलू उपाय। Shutterstock.
डायबिटीज एक लाइफस्टाइल से संबंधित डिजीज है। आज बेतरतीब और अनहेल्दी आदतों के कारण डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जीवनशैली और खानपान में बदलाव लाकर ही आप इसे कंट्रोल में रख सकते हैं। डायबिटीज के कई लक्षण (Diabetes symptoms) होते हैं, जिसमें थकान महसूस करना, वजन कम होना आदि शामिल हैं। डायबिटीज को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो जाने इसके लक्षणों और कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में...
1 थकान महसूस करना।
2 वजन का तेजी से कम होना।
3 बार-बार पेशाब लगना।
4 प्यास अधिक लगना।
5 बार-बार गला सूखना।
6 अधिक भूख लगना।
7 शरीर में झनझनाहट होना।
8 मांसपेशियों में दर्द महसूस करना।
डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए डेली डाइट चार्ट
1 कलौंजी और मेथीदाना को दरदरा पीस लें। दोनों को साथ में मिला दें। रात में एक गिलास पानी में इस पाउडर को एक चम्मच डालकर रख दें। सुबह इसे छान लें और कलौंजी और मेथी के पाउडर को खाएं। पानी भी धीरे-धीरे पिएं। डायबिटीज कंट्रोल में रहेगी।
2 शुगर लेवल कंट्रोल में रखने के लिए हर दिन खाली पेट तुलसी की पत्तियों को चबाएं। तुलसी के पत्तों में एंटीऑक्सिडेन्ट होते हैं, जो इन्सुलिन के उत्पादन को बढ़ाते हैं।
3 नियमित दालचीनी पाउडर को पानी के साथ फांकने से भी शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है।
4 अलसी के बीज को डायबिटीज के लिए बेहतर औषधि माना गया है। इसमें फाइबर अधिक होता है, जो फैट और शुगर के अवशोषण में मदद करता है। सुबह खाली पेट अलसी का चूर्ण गर्म पानी के साथ खाएं।
5 नीम की पत्तियों और करेले का सेवन भी आपको खूब करना चाहिए। नीम की पत्तियों के नियमित सेवन से ब्लड ग्लूकोज लेवल कम होता है। करेले का कड़वा रस शुगर की मात्रा कम करता है। करेला किसी भी तरह से खाना डायबिटीज के रोगियों के लिए हेल्दी होता है। उबले हुए करेले के पानी पिएं। लाभ होगा।