... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 26, 2020 8:26 PM IST
इंसुलिन इंजेक्शन कम करने के लिए डायबिटीज रोगी खाएं ये 4 फूड. ©pixabay
डायबिटीज की बीमारी में इंसुलिन का इंजेक्शन (Insulin Injections ) बहुद दर्द भरा एहसास है. जो लोग हाई ब्लड शुगर के शिकार होते हैं, उनके लिए इंसुलिन का इंजेक्शन जरूरी होता है. अगर आप भी डायबिटीज रोगी हैं, तो आपको अपनी डाइट (Diabetes Diet Foods) में कुछ ऐसे फल और सब्जियों को शामिल करना चाहिए, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करते हैं. डायबिटीज की बीमारी में खान-पान (Diabetes Diet Plan) का असर सबसे ज्यादा होता है. सुबह का नाश्ता और दोपहर का भोजन ऐसा हो जो ब्लड शुगर (Blood Sugar) को कम करने वाला हो. हम यहां पर ऐसे ही कुछ फल और सब्जियों के बारे में बता रहे हैं जो शुगल लेवल कम करने वाले डाइट प्लान का हिस्सा हैं. अगर आप इंसुलिन इंजेक्शन (Insulin Injection Tips) लेना कम करना चाहते हैं तो कुछ डायबिटीज डाइट टिप्स (Diabetes Diet Tips) को अपना सकते हैं.
डायबिटीज रोगियों की सबसे बड़ी समस्या होती है, मीठा खाने का परहेज. लेकिन कुछ डाइट ऐसी होती हैं जो बिना मीठे के नहीं खा सकते हैं. इसके लिए डायबिटीज के मरीज शहद और कोकोनट शुगर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
शुगर लेवल अगर आपका बहुत तेजी से बढ़ता है, तो आपको अपनी डाइट में करेला और पालक जरूर शामिल करना चाहिए. करेला खाने से शरीर का ब्लड शुगर लेवन कंट्रोल में रहता है. अगर आप अपनी डाइट में रोजाना करेले का सेवन करते हैं, तो इंसुलिन का इंजेक्शन लगाने की जरूरत बहुत कम पड़ती है.
शरीर को पोषक तत्वों की जरूरत होती है. अगर आप मधुमेह के शिकार हैं तो अपनी डाइट में ऐसी सब्जियों को शामिल करना चाहिए जो पोषक तत्व से भरपूर हों लेकिन कार्ब बहुत कम हो. ऐसे में ब्रोकली की सब्जी बहुत फायदेमंद होती है. अपनी डाइट में ब्रोकली की सब्जी जरूर शामिल करें.
हाई ब्लड शुगर की परेशानी अगर आपको हमेशा रहती है, तो आपको अपनी डाइट में खट्टे फलों को भी शामिल करना चाहिए. खट्टे फलों में आप संतरा और नींबू को शामिल कर सकते हैं. संतरे और नींबू में विटामिन सी के साथ ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का गुण भी पाया जाता है.
टाइप 2 डायबिटीज रोगियों के लिए लौकी जूस बहुत फायदेमंद होता है. लौकी के जूस में शरीर को हाइड्रेट रखने का गुण पाया जाता है. रोजाना लौकी के जूस का सेवन मेटाबॉलिक रेट को तेज करता है. मेटाबॉलिक रेट तेज होने पर इंसुलिन इंजेक्शन की जरूरत कम पड़ती है.