ग्लाइको-इंसुलिन से डायबिटीज रोगियों का हो सकता है इलाज, जानें क्या है नया शोध

डायबिटीज रोगियों के इलाज के लिए ग्लाइको-इंसुलिन पर शोध चल रहा है. शोधकर्ताओं का दावा है कि ग्लाइको-इंसुलिन से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करना ज्यादा आसान है. ग्लाइको-इंसुलिन से डायबिटीज इलाज इसलिए भी फायदेमंद है क्योंकि यह मधुमेह रोगी का उम्र बढ़ाने वाला है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 16, 2020 1:19 PM IST

मधुमेह/डायबिटीज की बीमारी सबसे अधिक लोगों को प्रभावित करती है. हाल के वर्षों में डायबिटीज सबसे ज्यादा लोगों को अपना शिकार बनाया है. हाल ही में हुए एक शोध में यह दावा किया गया है कि नए इंसुलिन से डायबिटीज का इलाज संभव है. इस शोध में ग्लाइको-इंसुलिन के बारे में शोध किया गया है. शोध के अनुसार डायबिटीज रोगियों के लिए पंप इन्फ्यूजन की जरूरत होती है जो फाइब्रिल निमार्ण के जरिए इंसुलिन का निर्माण करता है. यह प्रक्रिया इंसान के जीवन को कम करने वाली भी होती है. जबकि ग्लाइको-इंसुलिन के माध्यम से फाइब्रिल निर्माण के बिना ही इंसुलिन जैसा असर मिल सकता है.

ग्लाइको-इंसुलिन क्या है

What is the function of insulin and Glyco insulin

ग्लाइको-इंसुलिन की अवधारणा ग्लाइकोलिसिस (Glycolysis) या ग्लाइको अपघटन पर आधारित है. एक तरह से यह श्वसन की पहली स्थिति होती है जो कोशिका द्रव में होती है. इस क्रिया में ग्लूकोज का आंशिक आक्सीकरण होता है.

डायबिटीज रोगियों के लिए नए शोध में इस प्रक्रिया पर आधारित ग्लाइको-इंसुलिन निर्माण की बात कही गयी है. अभी इस शोध को कई क्लीनिकल ट्रायल से गुजरना होगा. यदि यह सफल होता है, तो डायबिटीज रोगियों के इलाज में सरलता आएगी.

इस शोध में शामिल शोधकर्ताओं के अनुसार ग्लाइको-इंसुलिन के उपयोग से डायबिटीज रोगियों की जिंदगी बढ़ाई जा सकती है. जबकि सामान्य इंसुलिन से पाइब्रिल निर्माण की प्रक्रिया जीवन को कम करने वाली होती है.

डायबिटीज से बचाव ही कारगर 

हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि डायबिटीज रोग का शिकार होने से बचना ही कारणगर उपाय है. एक बार कोई डायबिटीज का रोगी हो जाता है तो उसे जीवनभर दवाओं और इंसुलिन का उपयोग करना होता है.

ऐसे में डॉक्टर्स मानते हैं की बेहतर जीवनशैली और खान-पान के जरिए खुद को डायबिटीज से बचाना चाहिए. हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए सही समय पर भोजन और संतुलित भोजन करना चाहिए. इसके अलावा हर इंसान को नियमित तौर पर शारिरिग गतिविधि और व्यायाम करना चाहिए.

डायबिटीज में एंटी-ग्रेविटी एक्सरसाइज ब्लड शुगर कंट्रोल का बेहतर तरीका, जानें अन्य फायदे.

डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए 5 वर्कआउट टिप्स.

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं ये 6 आहार, जानें क्यों.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source