Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Apple For Diabetics: डायबिटीज में हरा सेब खाना है हेल्दी या लाल सेब, जानें यहां

Apple For Diabetics: डायबिटीज में हरा सेब खाना है हेल्दी या लाल सेब, जानें यहां
डायबिटीज में हरा सेब खाना चाहिए या लाल सेब, जानें यहां....

Written by Anshumala |Updated : May 3, 2020 11:39 PM IST

Apple For Diabetics: डायबिटीज रोगियों के लिए कई ऐसे फल होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं। इन्हीं में से एक फल है सेब। लेकिन, अक्सर डायबिटीज के रोगियों को यह समझ नहीं आता है कि उनके लिए लाल सेब खाना फायदेमंद है या हरा सेब (Green Or Red Apple)। यदि आप हेल्दी डायट पर ध्यान देंगे, तो काफी हद तक डायबिटीज को कंट्रोल (Control Diabetes) किया जा सकता है। डायबिटीज रोग अपने खानपान में जो भी शामिल करेंगे, उसका सीधा असर उनके ब्लड शुगर लेवल (BLood Sugar Level) पर पड़ता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है हरा सेब खाने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है या लाल सेब।

डायबिटीज में लाल सेब खाएं या हरा सेब? 

यदि आपको सेब पसंद है, तो बेहतर है कि आप अपने डॉक्टर या किसी डायटिशियन से इस बारे में बात कर लें कि आपको हरा सेब खाना अधिक लाभ (Green Or Red Which Apple Is Beneficial For Diabetes) देगा या लाल सेब। डायबिटीज के रोगियों को अपनी डायट में चीनी अधिक शामिल नहीं करना चाहिए। हां, उन फलों का सेवन कर सकते हैं, जिनमें शुगर की मात्रा कम हो। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि हरा या लाल सेब में से नेचुरल शुगर किसमें अधिक होता है, ताकि ब्लड शुगर लेवल को मैनेज किया जा सके।

क्या दोनों रंग के सेब खाना है फायदेमंद?

यदि आपको डायबिटीज है, तो आप दोनों रंग के सेब खा सकते हैं। लेकिन, लाल के मुकाबले हरा सेब पोषक तत्वों से भरपूर होता है। हरे सेब में लाल सेब के मुकाबले नेचुरल शुगर कम होता है। साथ ही हरे सेब में फाइबर भी अधिक होता है। ऐसे में जब डायबिटीज के रोगी हरा सेब खाते हैं, तो शरीर में शुगर लेवल की मात्रा तेजी से नहीं बढ़ता है। ऐसे में अधिकतर विशेषज्ञ भी डायबिटीज के रोगियों को लाल सेब की तुलना में हरा सेब अधिक खाने की सलाह देते हैं।

Also Read

More News

Green Apples For Diabetics: डायबिटीज़ में क्या खाएं-हरा या लाल सेब? जानें डायबिटिक्स के लिए सेब का सेवन है कितना फायदेमंद

डायबिटीज में खाएं लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल   

डायबिटीज के मरीजों को फल खाते समय उसके ग्लाइसेमिक इंडेक्स को ध्यान में रखना चाहिए। आपको लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले ही फलों का सेवन करना चाहिए। लाल सेब की तुलना में हरे सेब में ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। इसके सेवन से आप बड़ी आसानी से अपना ब्लड शुगर लेवल मैनेज कर सकेंगे। हरे सबे में विटामिन सी और एंटी-ऑक्सिडेंट्स काफी अधिक होता है।

हरा सेब खाने के फायदे क्या हैं

 डायबिटीज़ में हेल्दी स्नैक के तौर पर खाएं सेब, जानें क्या है हाई ब्लड शुगर में सेब के सेवन का सही तरीका

Apple Benefits in Hindi : एक सेब करे सेक्स इच्छा को तीव्र, वजन भी हो कम, जानें सेब के सेहत पर होने वाले अन्य लाभ

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Apple Juice Benefits : कोलेस्ट्रॉल लेवल को रखना है लो तो पिएं सेब का जूस, होंगे ये 5 अन्य फायदे

About the Author

... Read More