
Also Read
डायबिटीज डाइट चार्ट वेजीटेरियन.
डायबिटीज की बीमारी हो जाने के बाद डाइट प्लान का महत्व बढ़ जाता है. ब्लड शुगर बढ़ने के डर से लोग ऐसा खाना खाते हैं कि शरीर कमजोर होने लगता है. ऐसे में शरीर में पोषक तत्वों की कमी का खतरा भी बढ़ जाता है. मधुमेह की बीमारी में पसंद का खाना नहीं खाया जा सकता है. शाकाहारी लोगों में डायबिटीज होने पर खाने को लेकर तमाम तरह के भ्रम भी रहते हैं. यहां पर शाकाहारी डायबिटीज डाइट चार्ट के बारे में बता रहे हैं. डायबिटीज के रोगी अगर शाकाहारी हैं तो वो इस डाइट प्लान को अपना सकते हैं.
अगर आप वेजीटेरियन हैं तो आपको ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए शाकाहारी डाइट चार्ट बनाना चाहिए. एक बात और हम साफ करना चाहते हैं कि वेजीटेरियन डाइट चार्ट की खास बात यह होती है कि आप किसी भी तरह के खाने को छोड़ने के लिए मजबूर नहीं होते हैं. टाइप 2 डायबिटीज में अक्सर चावल और मीठे फल छोड़ने पड़ते हैं. लेकिन अगर आप डायबिटीज डाइट चार्ट वेजीटेरियन बनाते हैं, तो कुछ भी छोड़ने की जरूरत नहीं पड़ती है.
टाइप 2 डायबिटीज रोगी हमेशा इस उलझन में परेशान रहता है कि क्या खाएं, क्या न खाएं ? अगर आप भी इस तरह की बातों से परेशान होते हैं, तो अब और परेशान होने
शाकाहारी डाइट चार्ट जब डायबिटीज रोगी के लिए बनाया जाता है, तो उसमें ऐसे फूड शामिल किये जाते हैं, जिसमें शुगर की मात्रा कम हो. हम यहां पर जो डाइट चार्ट बता रहे हैं वो एक उदाहरण के तौर पर अपनाया जा सकता है. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
सुबह के समय डायबिटीज रोगी को क्या खाना चाहिए ? ऐसे सवाल हर किसी के मन में होते हैं. डायबिटीज रोगी अगर शाकाहारी हैं तो उनको पानी के साथ सुबह की शुरुआत करनी चाहिए. आयुर्वेद के अनुसार मधुमेह रोगी को सुबह के समय एक चम्मच मेथी के बीज या पाउडर को खा कर पानी पीना चाहिए. इससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है.
नाश्ता सेहत के लिए सबसे जरूरी आहार माना जाता है. टाइप 2 डायबिटीज रोगी को सुब के समय सही और हेल्दी नाश्ते का चुनाव करना होता है. वेजीटेरियन डायबिटीज डाइट चार्ट में सुबह के समय कॉफी, छाछ, दही, ब्लैक टी से शुरु किया जा सकता है. सुबह के नाश्ते में शाकाहारी डायबिटीज रोगी निम्नलिखित आहारों में से कोई एक आहार चुन सकते हैं.
डायबिटीज रोगी को सुबह नाश्ते के कुछ देर के बाद भी कुछ न कुछ जरूर खाना चाहिए. क्योंकि नाश्ते के समय ही ज्यादा खाना खा लेते हैं तो ब्लड शुगर बढ़ने की संभावना होती है. हम यहां पर कुए ऐसी चीजे बता रहे हैं जिससे ब्लड शुगर नियंत्रण में रहता है. नाश्ते के बाद 1 कफ ग्रीन टी मधुमेह रोगी को पीना लाभदायक होता है. अगर आप शाकाहारी डाइट चार्ट अपना रहे हैं तो आप नाश्ते में भूना चना या कोई एक फल शामिल करना चाहिए. फलों में अपको सेब, संतरा, अमरूद और जामुन खाना चाहिए.
दिन के समय भोजन करते समय डायबिटीज रोगी को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि नाश्ते और दिन के भोजन के बीच कम से कम 4 घंटे का अंतर हो. दिन के समय हल्का भोजन लेना चाहिए.
2 रोटी, एक कटोरी सब्जी, एक कटोरी दाल, 2 चम्मच अंकुरित अनाज. आप अंकुरित अनाज को रोजाना बदल भी सकते हैं. इसकी जगह छाछ, दही भी खा सकते हैं.
दिन में तीसरा भोजन शाम के समय डायबिटीज रोगियों के लिए जरूरी है. क्योंकि यही वो समय होता है जब डायबिटीज रोगी को एनर्जी की जरूरत हो सकती है. अगर आपको ज्यादा भूख नहीं है तो हल्के खाद्य पदार्थ का चयन करें.
डिनर डाइट में डायबिटीज रोगियों को बहुत हल्के खाद्य पदार्थों की जरूरत होती है. रात में सब्जी और सलाद को महत्व देना चाहिए. रात के समय आप कौन-कौन सी चीजें खा सकते हैं, इसके लिए इन उदाहरणों से समझ सकते हैं. रात में डायबिटीज रोगी केवल फल और सलाद खाएं तो बेहतर होता है. सलाद में खीरा, टमाटर सबसे अच्छे होते हैं.
मधुमेह रोगी को सोने से पहले कुछ ड्राईफ्रूट्स खाने चाहिए. सोने से पहले दुध के साथ भी ड्राईफ्रूट का सेवन किया जा सकता है. ड्राई फ्रूट में बदाम और अखरोट का सेवन सबसे अच्छा माना जाता है.
डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए डेली डाइट चार्ट.
पुरुषों के लिए शाकाहारी डाइट चार्ट जो तेजी से वजन कम करता है.