Diabetes Diet Chart in hindi ( मधुमेह आहार चार्ट) वो सुपरफूड जो ब्लड शुगर लेवल को करते हैं कंट्रोल

डायबिटीज डाइट चार्ट (Diabetes Diet chart) बनाने का महत्व ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) कंट्रोल करने के लिए होता है. मधुमेह या डायबिटीज रोगी को ब्लड शुगर की जांच नियमित तौर पर करनी होती है. हेल्दी डाइट (Healthy Diet) के साथ डायबिटीज डाइट में कुछ सुपरफूड (SuperFoods) जरूरी होते हैं. ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए खाद्य पदार्थ का चयन महत्वपूर्ण होता है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 27, 2020 1:17 PM IST

Diabetes Diet Chart in hindi ( मधुमेह आहार चार्ट)

जब इंसान मधुमेह या डायबिटीज से परेशान होता है तो डाइट का विशेष ध्यान देना होता है. डायबिटीज डाइट चार्ट (Diabetes Diet Chart) बनाने का मुख्य उद्देश्य ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना होता है. मधुमेह या डायबिटीज रोगियों को ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए कुछ सुपरफूड (Superfoods Diabetes Diet Chart) का सेवन करना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट्स और डाइट एक्सपर्ट्स डायबिटीज डाइट में ऐसे फूड का सुझाव देते हैं, जो रक्त शर्करा को नियंत्रित रखते हैं. डेली डाइट में ऐसे फूड को वो लोग भी शामिल कर सकते हैं, जो डायबिटीज या मधुमेह के रोगी नहीं है. इन फूड के सेवन से डायबिटीज का खतरा कम होता है.

अगर डायबिटीज रोगी ब्लड शुगर लेवन को कंट्रोल नहीं करते हैं, तो उनको हृदय रोग, डायबिटीज रेटिनोपैथी जैसी समस्याएं हो सकती है. डायबिटीज रेटिनोपैथी में आंखों की रोशनी खो सकती है. कई बार ब्लड शुगर लेवल कई दिनों तक अधिक होने की वजह से हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है.

डॉक्टर्स हमेशा सुझाव देते हैं कि मधुमेह या डायबिटीज रोगी को हेल्दी डाइट के साथ ब्लड शुगर कम करने वाले फूड का सेवन करना चाहिए. कई बार स्वाद के चक्कर में हम डायबिटीज डाइट चार्ट का पालन नहीं करते हैं.

हम यहां पर कुछ ऐसे सुपरफूड का सुझाव दे रहे हैं जो डायबिटीज डाइट चार्ट में शामिल करना चाहिए. मधुमेह या डायबिटीज डाइट चार्ट में इन सुपरफूड को शामिल करके ब्लड शुगर को आसानी से नियमित किया जा सकता है.

Diabetes Diet Chart in hindi ( मधुमेह आहार चार्ट):  Top 4 Foods जो ब्लड शुगर लेवल को करते हैं कंट्रोल

ग्लाइसेमिक इंडेक्स और फाइबर फूड का ध्यान 

जी हां, डायबिटीज रोगी को अपने डाइट चार्ट में कोई भी फूड शामिल करने से पहले उसके ग्लाइसेमिक इंडेक्स के बारे में जान लेना चाहिए. फूड में कार्बोहाइड्रेड, शुगर स्टार्च की मात्रा कितनी है इसकी भी जानकारी होनी चाहिए. डेली डाइट में फाइबर फूड की मात्रा पर विशेष ध्यान देना चाहिए.

कौन से फूड का सेवन करें 

मधुमेह में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए कुछ सुपरफूड जरूर शामिल करना चाहिए. फलियों वाली सब्जियां और कुछ फल डायबिटीज डाइट में जरूरी होते हैं. आप इन फूड को शामिल कर सकते हैं- मक्का, सेम, मटर, पालक जरूर शामिल करें. साबुत अनाज में ओट मील, ब्राउन राइस और जौ का सेवन फायदेमंद होता है.

फाइबर फूड करें शामिल 

डायबिटीज रोगी को अपनी डाइट में फाइबर फूड जरूर लेना चाहिए. फाइबर फूड के लिए गाजर, मूली, शकरकंद, टमाटर, ड्राई फ्रूट्स या नट्स, दही, बेरी को शामिल करना चाहिए.

विटामिन फूड 

हर इंसान को जरूरी पोषण के लिए विटामिन फूड का सेवन जरूर करना चाहिए. शरीर के लिए जरूरी विटामिन के लिए कुछ फल और सब्जियों का चयन करना चाहिए. विटामिन और मिनरल्स के लिए इन फूड को शामिल करें- हरी पत्तेदार सब्जियां, खट्टे फल, ओमेगा 3 फैटी एसिड के लिए मछलियां, बींस, टमाटर, शकरकंद, बेरी और दही जरूर खाएं.

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए डेली डाइट चार्ट.

नया डायबिटीज डाइट चार्ट वेजीटेरियन.

डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करते ये 4 ड्राई फ्रूट.

Diabetes Diet : टाइप 2 डायबिटीज के मरीज जरूर खाएं ये 4 हेल्दी फूड्स.

Diet in Diabetes : डायबिटीज के मरीजों को शहद खाना चाहिए या चीनी ?

डायबिटीज डाइट में ऐसे शामिल करें तिल के बीज और तेल.

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखना है, तो खाने में डालें दालचीनी.

डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए आसान डाइट टिप्स.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source