... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 18, 2019 8:18 PM IST
इंसुलिन इंजेक्शन लगाने का सही तरीका। ©Shutterstock.
डायबिटीज भारत में एक महामारी बन चुका है, जिसके 72.9 मिलियन से अधिक रोगी हैं. नवंबर 2018 में लैंसेट डायबीटीज एंड एंडोक्राइनोलॉजी जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार विश्वभर में टाइप 2 डायबीटीज से पीडि़त वयस्कों की संख्या वर्ष 2018 में 406 मिलियन थी, जो एक बटा पाँच की दर से बढक़र वर्ष 2030 तक 511 मिलियन हो जाएगी। यह अध्ययन बताता है कि वर्ष 2030 तक भारत में लगभग 98 मिलियन लोग टाइप 2 डायबीटीज के शिकार हो सकते हैं।
डायबिटीज का मुकाबला करना है तो करें कैल्शियम का सेवन।
डायबिटीज और उसके प्रबंधन में इंसुलिन और उसके इंजेक्शन की सही तकनीक महत्वपूर्ण है. डायबिटीज के प्रबंधन के महत्व को समझते हुए एक अग्रणी मेडिकल टेक्नोलॉजी कंपनी बीडी-इंडिया ने एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया, जो इंसुलिन इंजेक्शन की सही तकनीक पर केन्द्रित था। इस अभियान में अग्रणी एंडोक्राइनोलॉजिस्ट्स और डायबिटीज शिक्षाविदों ने भाग लिया और डायबिटीज के बेहतर प्रबंधन के लिये इंसुलिन इंजेक्शन तकनीक पर जोर दिया।
जानें, डायबिटीज के मरीजों के लिए गाजर कैसे है फायदेमंद।
डॉ. डी. सी. शर्मा, सीनियर कंसल्टेन्ट एंडोक्राइनोलॉजी एंड डायबीटीज, इंस्टिट्ययूट ऑफ डायबीटीज, थायरॉइड एंड हार्मोन्स, सृजन हॉस्पिटल, उदयपुर ने कहा कि वर्तमान में इंजेक्शन से ही इंसुलिन दिया जा सकता है। बीडी द्वारा इंसुलिन इंजेक्शन पर जानकारी को समर्पित दिन का तय किया जाना स्वागत योग्य है। इससे चिकित्सकों और रोगियों के बीच इंसुलिन इंजेक्शन की स्वीकार्यता बढ़ेगी।
टाइप 1 डायबिटीज के पांच सवाल, आप भी जान लें।
जटिलताओं से बचने के लिये इंसुलिन इंजेक्शन लगाने की सही तकनीक आवश्यक है। इस संदर्भ में, फोरम फॉर इंजेक्शन टेक्निक एंड थेरैपी एक्सपर्ट रीकमेन्डेशंस (एफआईटीटीईआर) इंडिया 2017 ने कई अनिवार्य बातों पर जोर दिया, जैसे इंसुलिन इंजेक्शन थेरैपी और रोकथामपरक उपचारों की बाधाओं समेत अच्छे इंजेक्शन अभ्यासों का महत्व, यंत्र विशिष्टता अनुशंसाएं, घर पर इंसुलिन इंजेक्शन अभ्यास, गलत तकनीकों के सुरक्षा सम्बंधी विपरीत परिणाम और एचसीपी तथा रोगियों के बीच अच्छे इंजेक्शन अभ्यासों की जागरूकता बढ़ाने के तरीके।
क्या शराब पीने से ठंड कम लगती है ?
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.