... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 26, 2020 1:52 PM IST
Diabetes Apps 2020: The Best Diabetes Apps Of 2020 In Hindi
Diabetes Apps: डायबिटीज या मधुमेह एक लाइलाज बीमारी है. टाइप 1 डायबिटीज (Type 1 Diabetes ), टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes) या गर्भावधि मधुमेह (Gestational Diabetes), टाइप 1.5 डायबिटीज (Type 1.5 Diabetes) के मुख्य प्रकार हैं. मधुमेह रोगियों को जीवनभर अपने खान-पान और एक्सरसाइज की मदद से ब्लड शुगर को नियमित करना होता है. डायबिटीज की बीमारी में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखने के लिए कार्बोहाइड्रेट की मात्रा, इंसुलिन की खुराक, ग्लूकोज की मात्रा, ग्लाइसेमिक इंडेक्स, ब्लड प्रेशर और वजन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है. इन सभी चीजों को ध्यान में रखना डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत मुश्किल पैदा करता है.
21वीं सदी में अब डायबिटीज रोगी को इन सभी बातों को डायबिटीज ऐप (Diabetes Apps) से ट्रैक करना आसान भी है. इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत भी नहीं होती है. डायबिटीज की जानकारी और ट्रैकिंग करने के लिए कुछ मोबाइल एप्प बहुत सहायक हैं. हम यहां पर बेस्ट डायबिटीज ट्रैकिंग ऐप (Diabetes Tracking Health App) बता रहे हैं.
मधुमेह रोगी बेस्ट डायबिटीज ट्रैकिंग ऐप (Best Diabetes Apps) की मदद से आप ब्लड शुगर (Blood Sugar) और डाइट (Diabetes diet) को नियमित कर सकते हैं. आइए जानते हैं डायबिटीज ट्रैंकिग मोबाइल ऐप के बारे में...
मायशुगर (MYSugr) ऐप की मदद से आप अपने ब्लड शुगर (blood sugar) को नियमित कर सकते हैं. माई शुगर ऐप की मदद से आप अपने ग्लूकोज को मॉनिटर कर सकते हैं. इस ऐप में रिमाइंडर सेट करने की सुविधा है. इसके द्वारा आप अपने डॉक्टर से मिलने के टाइम को भी याद रख सकते हैं. इस ऐप की मदद से आप अपनी डाइट का डाटा चार्ट और वर्कआउट के डाटा को मॉनिटर कर सकते हैं.
मधुमेह रोगियों के लिए डायबिटीज कनेक्ट (Diabetes Connect App) सबसे सरल मोबाइल ऐप है. डायबिटीज कनेक्ट के माध्यम से आप वजन, ब्लड शुगर, डायबिटीज डाइट टिप्स, इंसुलिन इंजेक्शन, दवाओं के बारे में जानकारी रख सकते हैं. डायबिटीज कनेक्ट के डाटा को आप अपने डॉक्टर से परामर्श के लिए प्रिंट भी कर सकते हैं.
शुगर पेशेंट के लिए डायबिटीज:एम (Diabetes:M) एक लॉग बुक की तरह काम करता है. डायबिटीज एम ऐप की मदद से मधुमेह रोगी अपने डाइट प्लान में पोषक तत्वों को ट्रैक कर सकते हैं. यह आईफोन वॉच के साथ भी जोड़ा जा सकता है. इस ऐप की मदद से आप अपने घर के किसी अन्य डायबिटीज रोगी की प्रोफाइल को भी ट्रैक कर सकते हैं.
यह डायबिटीज ऐप नए मधुमेह रोगियो के लिए अनुकूल होता है. बीट डायबिटीज (Beat Diabetes) में डायबिटीज के बारे में 101 प्रमुख जानकारी है. इस डायबिटीज ऐप की मदद से आप अपनी डाइट और एक्सरसाइज को नियमित कर सकते हैं. बीट डायबिटीज ऐप में आयुर्वेदक उपचार से लेकर अन्य वैकैल्पिक इलाजों के बारे में भी जानकारी आपको मिल जाती है.
यह डायबिटीज ऐम मुख्यतः डायबिटीज डाइट चार्ट पर फोकस करता है. डायबिटीक डाइट ऐप (Diabetic Diet App) प्री-डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होता है. इस ऐप की मदद से आप डायबिटीज रोगी बनने से बच भी सकते हैं. इससे आपको अपनी डाइट और एक्सरसाइज में जरूरी संतुलन बनाने में मदद मिलती है.
Drinks For Diabetes : डायबिटीज से बचाते हैं ये 3 हेल्दी ड्रिंक्स, शुगर लेवल भी रहता है कंट्रोल.