... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : December 23, 2020 3:41 PM IST
Butter in Diabetes: डायबिटीज में मक्खन खाना कितना सही, जानें कितना मक्खन खाने से नहीं होता नुकसान
डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है, जिसमें किसी भी पीड़ित व्यक्ति को अपनी डाइट का बहुत ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है। दूध से लेकर खाए जाने वाले हर फूड पर गौर करना होता है। इन्हीं सब चीजों में से एक है मक्खन (Butter in Diabetes), जिसको हर व्यक्ति खाना पसंद करता है। कई वर्षों से हेल्थ एक्सपर्ट मक्खन के कम सेवन की सिफारिश करते रहे हैं लेकिन इसकी गंभीरता को नकारते हुए मक्खन का सेवन अभी भी बहुत ज्यादा हो रहा है। मक्खन का मलाईदार स्वाद ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है और इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स आपको ओर लुभाने का काम करते हैं। लेकिन क्या वाकई डायबिटीज में मक्खन (Butter in Diabetes) नुकसानदायक हो सकता है या फिर ये फायदेमंद है। अगर आप भी डायबिटीज के शिकार हैं तो इस लेख में हम आपको ये बताएंगे कि डायबिटीज में मक्खन खाना कितना सही है और कितना मक्खन खाना चाहिए।
वर्षों से मक्खन और अन्य मलाईदर फूड्स में (Butter in Diabetes)मौजूद सैच्यूरेटेड फैट का हृदय रोगों के साथ मजबूत संबंध दर्शाया गया है। सैच्यूरेटेड फैट से भरपूर डाइट लेने वाले लोगों में ब्लड लिपिड बढ़ जाता है, जिसके कारण धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमा होने की संभावना में भी वृद्धि हो जाती है। धमनियों में जमा लिपिड को रोकना बहुत जरूरी होता है क्योंकि इससे दिल के दौरे और स्ट्रोक जैसी गंभीर जटिलताएं हो सकती हैं।
इसके अलावा हाई फैट, कम कार्बोहाइड्रेट वाली डाइट भी लंबे समय तक ग्लाइसेमिक कंट्रोल का इलाज नहीं हैं। ऐसा क्यों है आइए बताते हैं।
इनमें सैच्यूरेटेड फैट (Butter in Diabetes) की मात्रा काफी अधिक होती है, जो आपको हाइपरलिपिडेमिया और उसके दीर्घकालिक परिणामों के प्रति अतिसंवेदनशील बनाती है।
मक्खन से पूरी तरह परहेज करने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन ऐसा भी नहीं है कि इसका सेवन पूरे तरीके से किया जाए। मक्खन का सेवन (Butter in Diabetes) सीमित मात्रा में करना चाहिए लेकिन फिर भी इसका आनंद लीजिए। यह सलाह सभी व्यक्तियों के लिए सही है, न केवल डायबिटीज रोगियों के लिए।