... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 25, 2019 8:38 PM IST
डायबिटीज ऐसा रोग है जिसमें काफी परहेज करने होते हैं, परहेज ना करने पर इसके बढ़ने के चांस ज्यादा होते हैं। जो व्यक्ति इस रोग से ग्रस्त होता है उसमें आंख, किडनी से संबंधित रोग व शरीर के सुन्न हो जाने जैसी दिक्कते हो सकती हैं।
डायबिटीज या मधुमेह अगर किसी को हो जाए तो यह जीवन भर रहती है। हर रोज इसके मरीज बढ़ रहे हैं। डायबिटीज खराब डाइट, तनाव, मोटापा और व्यायाम की कमी के कारण होती है। डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए नियमित दिनचर्या और पोषक आहार की जरूरत होती है। डायबिटीज ऐसा रोग है जिसमें काफी परहेज करने होते हैं, परहेज ना करने पर शुगर लेवल बढ़ने लगता है। जो व्यक्ति डायबिटीज से ग्रस्त होता है उसमें आंख, किडनी से संबंधित रोग व शरीर के सुन्न हो जाने जैसी दिक्कते हो सकती हैं। हम आपको बताएंगे कि डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए किस प्रकार की डेली डाइट होनी चाहिए।
डायट क्लिनिक की चीफ डायटिशियन शीला सेहरावत ने डेली डाइट चार्ट की वकालत करते हुए कुछ फूड सुझाए हैं। शीला बताती हैं कि "डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में इन फूड को जरूर शामिल करना चाहिए। डेली डाइट चार्ट से शुगर लेवल कंट्रोल रहता है और डायबिटीज रोगी हेल्दी लाइफ का आनंद ले सकता है।"
हरी पत्तेदार सब्जियों में कैलोरी कम और पौष्टिक तत्व अधिक होते हैं। इनमें पचने योग्य कार्बोहाइड्रेट्स भी बहुत कम मात्रा में होते हैं जिस कारण आपका ब्लड शूगर लेवल न के बराबर बढ़ता है।
पालक, मेथी, बथुआ और अन्य पत्तेदार सब्जियों में कई तरह के विटामिन और खनिज पाए जाते हैं। इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है, जो डायबिटीज में लाभदायक है। इसके अलावा पत्तेदार हरी सब्जियों में पोषक तत्वों और एंटीऑक्क्सीडेंट्स की भरपूरता के कारण ये हमारे दिल और आंखों के लिए भी फायदेमंद है।
ये फल वजन घटाने से लेकर हेल्दी हार्ट और डायबिटीज में भी होते हैं फायदेमंद।
दालचीनी एक स्वादिष्ट मसाले के साथ साथ शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भी है। दालचीनी में डायबिटीज के लेवल को कम करने की क्षमता होती है। यह इंसुलिन सें सीटिवीटी को सुधारने में मदद करती है। दालचीनी कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को भी कम कर सकती है।
डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए अंडों का सेवन बेहद लाभदायक है। नियमित रूप से अंडे का सेवन हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है और इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करता है। गुड कॉलेस्ट्रोल लेवल केा बढता है। जो लोग डायबिटीज से ग्रसित हैं वे अपने आहार में अंडे को शामिल कर सकते हैं और इसे कंट्रोल कर सकते हैं।
हल्दी एक मसाले के साथ साथ एक ऐसा पदार्थ भी है जिसका सेवन विभिन्न प्रकार के रोगों में लाभदायक भी है। इसमें इतनी क्षमता होती है कि यह डायबिटीज को कंट्रोल कर सकती है। जो लोग डायबिटीज कंट्रोल करना चाहते हैं वे अपने भोजन में हल्दी को शामिल कर सकते हैं। इसमें कर्क्यूमिन होने के कारण यह ह्रदय की रक्षा करती है और शुगर लेवल व सूजन को कम करने में मदद करती है।
डायबिटीज रोगियों के लिए दही एक महत्वपूर्ण डेयरी उत्पाद है। यह ब्लड शुगर कंट्रोल करने और हार्ट अटैक के जोखिम को कम करने का काम करती है। हमें इसे अपने रूटीन के भोजन में शामिल करना चाहिए। सुबह और दोपहर के समय दही का सेवन करना फायदेमंद होता है।
30 साल के हो गये हैं आप ? अपनी डायट में जरूर शामिल करें ये पांच फूड।
लहसुन एक स्वादिष्ट जड़ी बूटी तो है ही, साथ में स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रोल को कम करने में यह बेहतर कारगर है। आपको बता दें कि लहसुन की एक कली में केवल 4 कैलोरिज और 1 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होती है। डायबिटीज के रोगियों को अपनी डाइट में लहसुन को शामिल करना चाहिए।
धरती पर पाए जाने वाले स्वास्थ्यप्रद खाद्य पदार्थों में से एक मछली भी है। वसा युक्त यानी कि फैटी फिश में ऐसे आवश्यक तत्व पाए जाते हैं जो डायबिटीज में फायदेमंद हैं। जो लोग नियमित रूप से वसायुक्त मछली खाते हैं उनमें आमतौर पर हार्ट अटैक का रिस्क कम होता है और डायबिटीज भी नहीं पाई जाती। ओमेगा 3 वसा होने के कारण यह डायबिटीज रोगियों के लिए बेहतर डाइट है।
डायबिटीज के मरीज को डेयरी प्रोडक्ट्स, मछली, सोयाबीन आदि को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। मरीज को खाना सही समय पर खाना चाहिए। रोगी को अपने साथ कोई न कोई मीठी चीज रखनी चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर उसका सेवन किया जा सकते। एक ही बार में अधिक खाना न खाकर थोड़ी थोड़ी देर में रोगी को कुछ न कुछ खाते रहना चाहिए।