Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
शुगर-फ्री पर्याय उन लोगों के लिए वरदान से कम नहीं, जिन्हें मीठा खाना पसंद है, लेकिन डायबिटीज़ के कारण वे चीनी नहीं ले सकते। ठीक है, आप यह बात जानते हैं। लेकिन क्या शुगर-फ्री गोलियां, जो डायबिटीज़ के रोगियों के लिए अच्छे हैं, वे ऐसे लोगों के लिए भी फायदेमंद हैं जिन्हें डायबिटीज़ नहीं हैं? क्या शुगर-फ्री विकल्प केवल मधुमेह रोगियों के लिए हैं या नॉन-डायबिटिक्स भी इसका सेवन कर सकते हैं- अगर आपको भी इसी तरह के सवाल परेशान करते हैं, तो आप सही वेबसाइट पर। जी हां, डॉ. बेहराम एस. पार्दीवालिया ( हेड मेडिसिन, वोक्हार्ड हॉस्पिटल), मुंबई हमें यहां बताते रहे हैं शुगर-फ्री गोलियों के बारे में।
डॉ. पार्दीवालिया कहते हैं कि, 'बेशक, अगर नॉन- डायबिटिक्स भी चाहें तो शुगर-फ्री विकल्प चुन सकते हैं। दरअसल, यह उन लोगों के लिए अच्छा है, जो अपने वजन के प्रति फिक्रमंद होते हैं, क्योंकि शुगर-फ्री लेकर के, आप अपने आहार से चीनी को कम या निकाल देते करते हैं। भोजन से चीनी को हटाने से आप कम कैलोरी लेते हैं। कम कैलोरी, वजन कम करने या एक अच्छा तरीका है। इसलिए, साधारण लोग जिन्हें मधुमेह नहीं है, वे भी शुगर-फ्री विकल्प चुनने सकते हैं। हालांकि, आपको एक बात याद रखनी चाहिए, कि शुगर-फ्री का भी अधिक सेवन नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे कई बुरे परिणाम भी दिख सकते हैं।
आम तौर पर, आप शुगर-फ्री टैबलेट या या पाउडर अधिक मात्रा में नहीं ले सकते क्योंकि यह इतना मीठा होता है कि एक कप चाय के लिए भी एक गोली पर्याप्त है। लेकिन अगर आप उन लोगों में से हैं जो बहुत अधिक मीठी चाय पसंद करते हैं, तो आप 4-5 टैबलेट डाल सकते हैं। लेकिन ऐसा करना ख़तरनाक भी हो सकता है। गौर कीजिए अगर आप दिनभर में 5-6 कप चाय या कॉफी पीते हैं और हर बार 4-5 शुगर-फ्री गोलियां मिलाते हैं, तो ज़ाहिर है रोज़ाना 25-35 गोलियों का सेवन करने से आपको गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
शुगर-फ्री और मधुमेह
जैसा कि आप भी जानते हैं, कि शुगर-फ्री विकल्प मधुमेह के लिए अच्छे हैं। हालांकि, यह स्वाद की बात है क्योंकि मधुमेह के कुछ मरीज़ों को शक्कर की ज़रूरत नहीं पड़ती, जबकि कुछ को मिठाई या मीठे स्वाद की आवश्यकता पड़ती ही है। इसलिए, यह आपकी पसंद पर निर्भर करता है, लेकिन शुगर-फ्री का बहुत ज्यादा सेवन किसी के लिए भी सही नहीं है। बहुत ज्यादा शुगर-फ्री खाने से लीवर को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा, डायट सोडा (जो शुगर-फ्री से भरा हुआ होता है) पीना भी, मधुमेह के रोगियों के लिए ख़राब है, क्योंकि इससे इंसुलिन के स्तर में भारी परिवर्तन आ सकते हैं और आपके ब्लड-प्रेशर में भी उतार चढ़ाव आ सकता है।
इसलिए, ध्यान रखें कि शुगर-फ्री ऑप्शन्स का सेवन चाहे मधुमेह के रोगी करें या साधारण लोग, उन्हें कम मात्रा में ही इसका सेवन करना है।
Read this in English.
अनुवादक-Sadhana Tiwari
चित्रस्रोत-Shutterstock