क्या डायबिटीज में एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करना चाहिए

डायबिटीज/मधुमेह में एप्पल साइडर विनेगर का सेवन कैसे करना चाहिए ? यह जानने से ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि एप्पल साइडर विनेगर का लाभ सिर्फ टाइप 2 डायबिटीज के रोगियों को ही मिलता है. टाइप 2 डायबिटीज के रोगी को सेब का सिरका कैसे सेवन करना चाहिए ? इसकी जानकारी भी जरूरी होती है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : September 30, 2019 5:49 PM IST

डायबिटीज/मधुमेह की बीमारी में कई तरह के घरेलू उपाय ब्लड शुगर कम करने के लिए किये जाते हैं. एप्पल साइडर विनेगर/सेब का सिरका का सेवन भी डायबिटीज रोगियों के लिए लोगों द्वार सुझाया जाता है. क्या डायबिटीज रोगी एप्पल साइडर विनेगर का सेवन बिना किसी परहेज के कर सकते हैं ? या क्या डायबिटीज/मधुमेह की बीमारी में सेब के सिरके का सेवन सुरक्षित होता है ? इस तरह के सवाल लोगों द्वारा किया जाता है. वजन कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का सेवन सबसे ज्यादा किया जाता है. लेकिन डायबिटीज में एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करना चाहिए या नहीं, डायबिटीज के रोगी को एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए ? इन्हीं सब सवालों के जवाब हम यहां जानने की कोशिश करेंगे.

डायबिटीज/मधुमेह में एप्पल साइडर विनेगर का सेवन सुरक्षित है ?

Is apple cider vinegar safe for diabetics

डायबिटीज/मधुमेह में किसी भी खाद्य पदार्थ को खाने से पहले उससे होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में जरूर जानना चाहिए. डायबिटीज पर कई तरह के शोध हो चुके हैं, एक शोध के अनुसार डायबिटीज रोगी अगर खाना खाने के बाद एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने से डायबिटीज रोगी में भोजन करने के बाद जो ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है उसे कंट्रोल/नियंत्रित किया जा सकता है.

अभी तक डायबिटीज और एप्पल साइडर विनेकर को लेकर जितने शोध हुए हैं, वो टाइप 2 डायबिटीज पर ही हुए हैं. टाइप 2 डायबिटीज में एप्पल साइडर विनेगर का सेवन काफी हद तक फादेमंद होता है.

एप्पल साइडर विनेगर का सेवन डायबिटीज रोगी कैसे करें ?

How to use apple cider vinegar in Diabetes

खाने में एप्पल साइडर विनेगर का सेवन किसी भी तरह से किया जा सकता है. सेब का सिरका कभी भी खाली पेट या सीधे सेवन नहीं करना चाहिए. डायबिटीज रोगी को किसी खाने में मिलाकर एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करना चाहिए. खाना खाने के बाद एप्पल साइडर विनेगर को पानी में मिलाकर भी कर सकते हैं.

मधुमेह/डायबिटीज में ज्यादातर लोग ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए डायबिटीज डाइट चार्ट बनाते हैं. इसका महत्व इसलिए भी है क्योंकि लोगों को डाइट एक्सपर्ट्स से उनकी जरूरत के हिसाब से सही सलाह मिल जाती है. अगर आप भी एप्पल साइडर विनेगर का सेवन डायबिटीज में करने जा रहे हैं, तो एक बार अपने डॉक्टर से इसकी सलाह जरूर ले लें.

वैसे तो सेब का सिरका एक ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थ है लेकिन यह एक अम्ल वाला पेय पदार्थ होता है, तो इसके नुकासन से बचने के लिए पहले से सावधानियां रखनी चाहिए. एप्पल साइड विनेगर में आंत को हेल्दी रखने का गुण पाया जाता है. डायबिटी रोगी का पाचन तंत्र बेहतर करने में सेब का सिरका मददगार होता है.

एप्पल साइडर विनेगर कब करता है नुकसान 

वेट लॉस डाइट प्लान में एप्पल साइडर विनेगर कई तरह से इस्तेमाल लाया जाता है. लेकिन डायबिटीज रोगी को सेब का सिरका कैसे और कब सेवन करना चाहिए इसकी जानकारी जरूरी है.

डायबिटीज के साथ अगर किडनी की बीमारी भी है तो एप्पल साइडर विनेगर का सेवन खतरनाक हो सकता है. जिन लोगों को पेट के अल्सर औ मुंह में छालों की पेरशानी रहती है, उनको भी एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने से बचना चाहिए.

डायबिटीज रोगियों को ब्लड शुगर कम करने की दवा खाने से पहले और बाद में एप्पल साइडर विनेगर का सेवन नहीं करना चाहिए.

सेब के सिरके का इस्तेमाल करने से शरीर में पोटैशियम की मात्रा कम होने की संभावना रहती है. डायबिटीज रोगी को इसका सेवन इसलिए भी संभलकर करना होता है क्योंकि डायबिटीज में शुगर लेवल कम करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं से भी पोटैशियम का लेवल कम होता है.

मधुमेह/डायबिटीज रोगी को अपने डाइट एक्सपर्ट्स और डॉक्टर से परामर्श के बाद ही एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है.

डायबिटीज डाइट चार्ट वेजीटेरियन.