... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 12, 2019 4:52 PM IST
डायबिटीज रोगी को तरबूज खाना चाहिए या नहीं ?
डायबिटीज रोगियों को अपने खान-पान में विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है. तरबूज जैसे फलों के बारे में लोग अक्सर सवाल करते हैं. कुछ लोगों का सवाल यह रहता है कि शुगर में तरबूज खाना चाहिए या नहीं ? यह सवाल ऐसा सवाल है कि लोग भ्रम में रहते हैं. मधुमेह की बीमारी में मीठे फल खाने के लिए मना किया जाता है. तरबूज भी एक मीठा फल ही है. डायबिटीज में मीठे फल खाने से भी शुगर लेवल बढ़ने लगता है. तरबूज में पाये जाने वाले पोषक तत्व किसी भी इंसान के लिए बेहतर होता है. गर्मी के मौसम में आने वाला यह फल शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करता है. डायबिटीज में तरबूज खाना चाहिए या नहीं ? इसके बारे में जानते हैं कुछ खास तथ्य...
डायबिटीज रोगियों में शुगर लेवल बढ़ने का खतरा हर समय रहता है. खास कर ऐसे खाद्य पदार्थ खाने से मना किये जाते हैं जिनमें शुगर और ग्लूकोज की मात्रा होती है. शुगर के मरीज को तरबूज खाने की सलाह कुछ डाइट एक्सपर्ट्स देते हैं. लेकिन अलग-अलग डायबिटीज के स्तर में यह बिना सलाह के नहीं खाना चाहिए.
दूसरी सबसे प्रमुख बात यह होती है कि अगर आप जरूरत से अधिक तरबूज खाते हैं तो यह नुकसान करेगा. क्योंकि ग्लाइसेमिक इंडेक्स की नजर से देखा जाये तो तरबूज में शुगर और ग्लूकोज की मात्रा पर्याप्त होती है. पानी की अधिकता के कारण डायबिटीज रोगी इसका सेवन कर सकते हैं. लेकिन कितनी मात्रा में कर सकते हैं इसके लिए डॉक्टर के सलाह की जरूरत होती है.
मधुमेह रोगी को ऐसे फल खाने चाहिए जिसमें शुगर की मात्रा कम हो. शुगर में फल खाने से पहले उसके जीआई वैल्यू को जरूर जान लेना चाहिए. क्योंकि अगर शुगर में अधिक जीआई वैल्यू वाले फल खाते हैं, तो तेजी से शुगर लेवल बढ़ जाता है. शुगर में अमरूद, नाशपाती, संतरा, मौसमी, जामुन जैसे फल खाये जा सकते हैं.
टाइप 2 डायबिटीज ऐसे फलों को शामिल करने पहले उसमें शुगर और ग्लूकोज की मात्रा को ध्यान में रखना चाहिए. मीठे फलों को डायबिटीज में खाने से बचना चाहिए. मीठे फलों में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है.