क्या डायबिटीज के मरीजों को काला नमक खाना चाहिए? जानें खाने का तरीका, फायदे और नुकसान

काला नमक सेहत के लिए काफी हेल्दी माना गया है। इसके सेवन से गैस, अपच, वजन और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या नहीं होती है। ये सभी समस्याएं किसी ना किसी रूप से डायबिटीज होने का कारण बनती हैं। काला नमक खाने से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। ऐसे में डायबिटीज से ग्रस्त लोगों को सफेद नमक की बजाय काला नमक का सेवन करना अधिक लाभदायक माना गया है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : May 3, 2020 6:12 PM IST

Black Salt Benefits: डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान (Diabetes diet) और जीवनशैली का खास ध्यान देने की जरूरत होती है। यदि वो ऐसा नहीं करेंगे तो ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) काफी बढ़ सकता है। और ब्लड शुगर लेवल का बढ़ना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। हाई ब्लड शुगल लेवल शरीर के अन्य अंगों को भी किसी ना किसी रूप से प्रभावित करता है। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या होती है, उन्हें किडनी, लिवर, आंखों की समस्या होने की संभावना बढ़ जाती है। शरीर पर हुआ घाव या जख्म जल्दी भरता नहीं है। आप चाहते हैं कि शुगर लेवल कंट्रोल में बना रहे, तो काला नमक का सेवन (black salt benefits for diabetes) करें।

क्या डायबिटीज के रोगियों को काला नमक खाना चाहिए?

काला नमक सेहत के लिए काफी हेल्दी माना गया है। इसके सेवन से गैस, अपच, वजन और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या नहीं होती है। ये सभी समस्याएं किसी ना किसी रूप से डायबिटीज होने का कारण बनती हैं। काला नमक खाने से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। ऐसे में डायबिटीज से ग्रस्त लोगों को सफेद नमक की बजाय काला नमक का सेवन अधिक लाभदायक (black salt benefits for diabetes) माना गया है। काला नमक में कई तरह के मिनरल्स होते हैं। यह एक एंटी-बैक्टीरियल भी है। इसके सेवन से शरीर पर फोड़े-फुंसियां या किसी तरह का घाव जल्दी नहीं होता है।

डायबिटीज के रोगी यूं करें काला नमक का इस्तेमाल

आप एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच काला नमक डालें। इसे मिक्स करके एक-दो घंटे यूं ही रहने दें। इससे नमक अच्छी तरह से पानी में घुल जाएगा। अब इस पानी को डायबिटीज के रोगी पिएंगे, तो अधिक फायदा होगा।

Diabetes and Coronavirus: कोविड-19 इंफेक्शन से बचाव के लिए डायबिटीज रोगी रखें इन बातों का ख्याल

काला नमक खाने के फायदे और नुकसान

लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure)

यदि आप सफेद नमक की बजाय अधिक मात्रा में अपने भोजन में काला नमक ही इस्तेमाल करेंगे, तो आपको लो ब्लड प्रेशर की परेशानी हो (Disadvantage of black salt) सकती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि काले नमक में सोडियम की मात्रा काफी कम होती है, जिससे शरीर का ब्लड प्रेशर कम हो सकता है। ऐसे में आप सफेद और काला दोनों नमक का सेवन करें।

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol)

काला नमक खाने से शरीर में सोडियम की मात्रा पर्याप्त मात्रा में नहीं जाती है। आप सफेद की जगह काला नमक खाते हैं, तो शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। हाई ब्लड प्रेशर से बचने के लिए काला नमक आपको हार्ट अटैक के खतरे में डाल सकता है।

काला नमक खाने के नुकसान भी जानना जरूरी

सफेद की बजाए काला नमक खाएं, सेहत को होंगे इतने सारे फायदे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source