... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 28, 2019 2:51 PM IST
करेला खाने के नुकसान को अगर आप नहीं जानते हैं तो गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। ©pixabay
करेला खाने के फायदे के बारे में आप अक्सर सर्च करते रहते हैं और इसके बारे में जानकारी लेते रहते हैं। लेकिन क्या आप करेला खाने के नुकसान के बारे में भी जानते हैं ? वैसे तो करेला कई तरह की बीमारियों को दूर करने वाला होता है लेकिन कुछ लोगों को करेला खाना नुकसानदेह हो सकता है। करेले का स्वाद कड़वा होता है जिसकी वजह से यह बहुत लोगों को पसंद भी नहीं आता है।
डाइट एक्सपर्ट्स यह मानते हैं कि करेला खाने से डायबिटीज के मरीजों को फायदा होता है। डायबिटीज के मरीज शुगर कंट्रोल करने के लिए करेले का सेवन करते हैं। आइए हम यहां करेला खाने के नुकसान के बारे में जानते हैं।
लीवर की बीमारी में न खाएं करेला
अगर आपको लीवर की कोई बीमारी है तो आपको करेला नहीं खाना चाहिए। फैटी लीवर हो या लीवर की कोई दूसरी बीमारी उसमें केला खाने से नुकसान होने का डर रहता है। करेला में पाया जाने वाला लेक्टिन लीवर में प्रोटीन के संचार को रोकता और लीवर की समस्या और बढ़ सकती है। लेक्टिन से लीवर में एंजाइम भी बढ़ने का खतरा होता है जो लीवर को नुकसान पहुंचाते हैं।
लीवर की बीमारियों से बचने के लिए रखना होगा इन बातों का ध्यान।
प्रेगनेंसी में करेला न खाएं
प्रेगनेंसी के समय करेला खाने से बचना चाहिए क्योंकि करेले के बीज में पाया जाने वाला मेमोरचेरिन बच्चे के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। प्रेगनेंसी में करेले का सेवन गर्भपात का भी कारण बन सकता है।
ये हैं वे 5 फूड्स जो बढ़ाते हैं ब्लड शुगर, अधिक सेवन से हो सकता है डायबिटीज।
बच्चों को करेला कम ही खिलाएं
बच्चों को करेला खाना वैसे भी पसंद नहीं होता है लेकिन बच्चों को खिलाने से भी बचना चाहिए। करेले के बीज बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालते हैं। कुछ मामलों में तो देखा जाता है कि बच्चे डायरिया और उल्टी के शिकार हो जाते हैं।
डायबिटीज के मरीज भी रहें सावधान
डायबिटीज के मरीज करेले का सेवन ब्लड शुगर को कम करने के लिए करते हैं लेकिन ज्यादा करेले का सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। अधिक मात्रा में करेला खाने से डायबिटीज मरीजों को हीमोलाइटिस एनीमिया होने का खतरा बढ़ जाता है।