Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करते ये 4 ड्राई फ्रूट

डायबिटीज में डाइट सबसे महत्वपूर्ण होती है. किसी चीज को खाने से पहले कई बार सोचना पड़ता है कि ब्लड शुगर पर क्या असर पड़ेगा. ये 4 ड्राई फ्रूट सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करने में मदद करते हैं.

डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करते ये 4 ड्राई फ्रूट
डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करते ये 4 ड्राई फ्रूट.

Written by akhilesh dwivedi |Updated : September 4, 2019 5:41 PM IST

डायबिटीज की बीमारी एक बार हो जाने पर जिंदगी भर साथ रहती है. अगर ब्लड शुगर लेवन को ठीक से कंट्रोल न किया जाये तो डायबिटीज जानलेवा भी हो सकती है. गलत जीवनशैली और खराब खान-पान की वजह से भी लोगों को डायबिटीज की बीमारी होती है. लेकिन डायबिटीज के बाद सेहत को ठीक रखने के लिए कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने वाले हों. दवाओं और नियमित एक्सरसाइज के साथ डाइट में ड्राई फ्रूट शामिल करके डायबिटीज की परेशानी को आसानी से नियमित किया जा सकता है. हम यहां पर चार ऐसे ड्राई फ्रूट के बारे में बता रहे हैं जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने वाले होते हैं.

अखरोट करें ब्लड शुगर कंट्रोल 

अखरोट में विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है और इसमें कैलोरी भी काफी कम होती है. अखरोट टाइप-2 डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है. एक अध्ययन में दावा किया गया कि अखरोट खाने वाले वयस्क लोगों में इसका सेवन नहीं करने वालों के मुकाबले टाइप 2 के डायबिटीज होने का खतरा कम हो जाता है. शोधकर्ताओं के अनुसार करीब तीन चम्मच के बराबर अखरोट खाने से टाइप 2 की डायबिटीज का 47 फीसदी तक कम होता है.

बादाम मधुमेह में फायदेमंद 

बादाम का सेवन करने पर ब्लड शुगर लेवल के एकदम बढ़ जाने की समस्या नियंत्रित होती है और एक अध्ययन के मुताबिक बादाम खाने से शरीर में इंसुलिन बनने लगता है. जिससे ब्ल्ड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है.

Also Read

More News

पिस्ता है डायबिटीज रोगियों की डाइट 

पिस्ता, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, जिंक, कॉपर, पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम और कई तरह पोषक तत्वों से भरपूर है. न केवल आपको सेहतमंद बनाए रखता है बल्कि कई बीमारियों को आपसे दूर रखता है.

काजू खाने के फायदे 

काजू एक लो फैट मेवा है, जिसमें 75 फीसदी फैट आलेइक एसिड होता है. जिसे मोने सेचुरेटिड फैट के तौर पर भी जाना जाता है. इसके साथ ही काजू शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को भी नियंत्रित करता है.

वजन कम करने वाले ड्राई फ्रूट.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

डायबिटीज डाइट चार्ट.

About the Author

... Read More