... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
डायबिटीज में अखरोट खाने के फायदे..
डायबिटीज/मधुमेह की बीमारी में डाइट का विशेष महत्व होता है. अगर आप सही डाइट नहीं लेते हैं तो डायबिटीज में ब्लड शुगर बढ़ जाता है. हेल्दी डाइट और हेल्दी फूड लेने से डायबिटीज रोगी परेशानियों से बच सकता है. कई शोध में यह बात सामने आ चुकी है कि अगर आप रोजाना की डाइट में अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट शामिल करते हैं, तो डायबिटीज के खतरे को कम करते हैं. इसके अलावा अगर आप संतुलित भोजन लेने के साथ अखरोट को हेल्दी डाइट में शामिल करते हैं, तो डायबिटीज के खतरे को भी कम करते हैं.
जो लोग मधुमेह/डायबिटीज के शिकार हैं उनके लिए अखरोट खाना फायदेमंद होता है. अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ता है. गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हृदय रोग का खतरा कम होता है. इसके अलावा अगर आप रोजाना 2 से 3 अखरोट का सेवन करते हैं, तो इंसुलिन की उत्पादकता बेहतर होती है.
वैसे तो कुछ लोगों को मोटापा के बाद डायबिटीज की परेशानी होती है. लेकिन कुछ लोगों में डायबिटीज के बाद मोटापा का खतरा बहुत ज्यादा होता है. ऐसे में डाइट कुछ इस तरह होनी चाहिए कि मोटापा पर नियंत्रण रखा जा सके. क्योंकि डायबिटीज रोगी में मोटापा बढ़ने का मतलब है कि जान जोखिम में डालना.
अगर आप डायबिटीज के शिकार हैं तो आपनी डाइट में अखरोट जरूर शामिल करें. वैसे तो 2 से 3 अखरोट रोजाना एक वयस्क इंसान खा सकता है लेकिन अगर आपका ब्लड शुगर अनियमित रहता है, तो अपने डाइट एक्सपर्ट्स से जरूर इस बारे में बात कर लें.
जब कोई इंसान डायबिटीज का शिकार होता है तो उसके पाचन तंत्र और मेटाबॉलिक रेट पर असर भी पड़ता है. पाचन तंत्र बेहतर न होने की वजह से शरीर को जरूरी पोषण तत्व नहीं मिलते हैं. इसके अलावा शरीर का मेटबॉलिक रेट खराब होने लगता है, जिससे शरीर में मोटापा के साथ कई तरह के रोग होने की संभावना बढ़ जाती है.