डायबिटीज में काजू खाना चाहिए ?

डायबिटीज/मधुमेह में काजू खाना चाहिए या नहीं ऐसे सवाल के जवाब में यह जानना जरूरी होता है, कि काजू खाने के क्या फायदे हैं. काजू में पाये जाने वाले पोषक तत्व व विटामिन ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार होते हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : February 27, 2020 2:02 PM IST

डायबिटीज/मधुमेह में आहार का विशेष ध्यान रखना होता है. अगर आप हेल्दी डाइट नहीं लेते हैं तो डायबिटीज में ब्लड शुगर बढ़ने लगता है. कई शोध में यह बात सामने आ चुकी है कि मधुमेह रोगी ड्राई फ्रूट का सेवन कर सकते हैं. लेकिन काजू के बारे में कुछ लोगों में भ्रम रहता है, कि डायबिटीज में काजू का सेवन कर सकते हैं या नहीं. काजू को लेकर हुई एक रिसर्च के अनुसार डायबिटीज/मधुमेह में काजू खाने से इंसुलिन का उत्पादन हो सकता है. इंसुलिन का स्तर बढ़ने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है. आइए जानते हैं डायबिटीज में काजू खाने के फायदे.

काजू खाने से डायबिटीज में होने वाले फायदे 

मोलेक्यूलर न्यूट्रीशन एंड फूड रिसर्च में प्रकाशित शोध के अनुसार काजू खाने से इंसुलिन की मात्रा बढ़ती है. काजू खाने से शरीर की मांसपेशियों में शुगर को अवशोषित करने की क्षमता बढ़ती है.

इंसुलिन की उत्पादकता बढ़ाने के अलावा काजू में कुछ ऐसे यौगिक पाये जाते हैं, जो डायबिटीज के खतरे को कम करते हैं. अगर आप डायबिटीज के रोगी नहीं हैं तो काजू का सेवन आपको मधुमेह/डायबिटीज से बचाने का काम करता है.

मधुमेह/डायबिटीज में काजू क्यों फायदेमंद

जब मधुमेह/डायबिटीज के लिए डाइट प्लान बनता है तो उसमें ऐसे फूड शामिल किये जाते हैं, जो कम मात्रा में खाने पर भी ज्यादा ऊर्जा दें. ऊर्जा देने के साथ उनमें शुगर की मात्रा भी कम हो. ऐसे में काजू के 2 से 4 टुकड़े भी पर्याप्त ऊर्जा और पोषण देते हैं.

काजू खाने से डायबिटीज रोगी को बार-बार भूख लगने से भी छुटकारा मिलता है. काजू में पाये जाने वाले यौगिक शरीर में इंसुलिन का उत्पादन बढ़ाते हैं.

काजू खाने के फायदे 

अगर सेहत के हिसाब से देखा जाए तो काजू खाने के कई फायदे हैं. काजू एक एनर्जी फूड है जो शरीर को कुछ ही देर में एनर्जी देने का काम करता है. कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियमित करने में भी काजू फायदेमंद होता है. काजू खाने से शरीर को प्रोटीन, कैल्शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड मिलता है.

हड्डियों की मजबूती के लिए काजू खाना फायदेमंद होता है. बढ़ती उम्र में त्वचा की चमक बनाए रखने के लिए भी काजू खाना फायदेमंद होता है. पाचन शक्ति बढ़ाने के साथ काजू ब्रेन हेल्थ के लिए अच्छा होता है. काजू के सेवन से अल्जाइमर जैसी बीमारी का खतरा कम होता है. याददाश्त बेहतर करने के लिए भी काजू का सेवन करना चाहिए.

सभी ड्राई फ्रूट में काजू ऐसा सुपरफूड है जो तुरंत एनर्जी देने का काम करता है. काजू को फलों के जूस के साथ भी सेवन किया जा सकता है.

डायबिटीज में अखरोट खाने के फायदे.

गर्मी में बादाम खाने के नुकसान.

टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए खाएं अखरोट व बादाम.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source