अंडे को इस तरीके से खाने पर डायबिटीज का खतरा हो जाता है कम, जानें नये फैक्ट्स

अंडा खाने से टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा कम होता है। स्टडी के दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन पुरुषों ने रोजाना अंडे का सेवन किया उनके खून में लिपिड की थोड़ी मात्रा ही पाई गई।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : January 12, 2019 9:08 PM IST

बॉडी बिल्डर और फिटनेस फ्रिक लोग ज्यादातर अंडा खाना पसंद करते हैं ताकि उनके मसल्स अच्छे बने रहें लेकिन क्या आपको पता है कि अंडे के सेवन से डायबिटीज के मरीजों को भी राहत मिल सकती है।

यह स्टडी मोलिक्युलर न्यूट्रिशन एंड फूड रिसर्च जर्नल में प्रकाशित की गई है। हालांकि कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि डायबिटीज के मरीज को अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए।

टाइप 1 डायबिटीज के पांच सवाल, आप भी जान लें।

फिनलैंड की यूनिवर्सिटी द्वारा हुई इस स्टडी की रिपोर्ट के सामने आने के बाद कई दूसरे वैज्ञानिक इसका विरोध कर रहे हैं लेकिन इस हालिया कॉन्ट्रोवर्शियल स्टडी की रिपोर्ट के मुताबिक, अंडा खाने से टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा कम होता है। स्टडी के दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन पुरुषों ने रोजाना अंडे का सेवन किया उनके खून में लिपिड की थोड़ी मात्रा ही पाई गई।

डायबिटीज के मरीजों के लिए लाइफस्टाइल की 5 आवश्यक बातें।

वहीं, अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के मुताबिक, डायबिटीज के मरीजों के लिए अंडे का सेवन फायदेमंद होता है. अंडा सेहत को कई तरीके से फायदा पहुंचाता है।

डायबिटीज में कैसा हो खान-पान ? जानें सबकुछ।

स्टडी की मुख्य लेखक स्टेफानिया नोएर्मन ने बताया कि डायबिटीज के मरीजों को अंडा खाना चाहिए या नहीं, इस बात की पुष्टि करने के लिए इस टॉपिक पर अभी और रिसर्च करनी होगी लेकिन मौजूदा नई स्टडी के मुताबिक, हफ्ते में 3 अंडे खाना बिल्कुल सुरक्षित है. स्टडी की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अगर आपको डायबिटीज है तो अंडे को उबालकर ही खाएं।

टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए, खाएं लो कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन।

इन 8 लक्षणों से रहें सावधान कहीं लीवर में जमा तो नहीं हो रहा टॉक्सिन।

अचानक बढ़ने लगा है चेहरे पर सांवलापन कहीं ये खाद्य पदार्थ तो नहीं है वजह।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.