... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : April 2, 2019 8:08 PM IST
अगर आपको डायबिटीज की बीमारी है तो आप कई बार चुकंदर खाने के बारे में भी सोचते हैं लेकिन फिर लगता है कि यह मीठा होता है कहीं नुकसान न कर दें। ©Shutterstock
डायबिटीज के मरीजों को अपने खान-पान को लेकर हमेशा सतर्कता रखनी होती हैं। गर्मियों के मौसम में डायबिटीज के मरीजों को विशेष ध्यान देना होता है। गर्मी के मौसम में क्या खाएं क्या न खाएं जैसा भ्रम सामान्य इंसान के मन में भी बना रहता है। अगर आपको डायबिटीज की बीमारी है तो आप कई बार चुकंदर खाने के बारे में भी सोचते हैं लेकिन फिर लगता है कि यह मीठा होता है कहीं नुकसान न कर दें। लेकिन डाइट एक्सपर्ट्स की मानें तो चुकंदर डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। गर्मियों के मौसम में चुकंदर का सेवन विशेष फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से बहुत कम कैलोरी में जरूरी पोषक तत्व डायबिटीज के मरीजो को मिल जाता है। डायबिटीज रोगियों को गर्मी के मौसम में कम और पोष्टिक चीज खाने की सलाह दी जाती है आइए जानते हैं गर्मियों में डायबिटीज मरीजों को चुकंदर क्यों खाना चाहिए।
नैचुरल शुगर के अलावा चुकन्दर में काफी कुछ होता है। इसमें काफी मात्रा में फाइबर, पौटेशियम और फोलेट भी होता है जो डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए अच्छा होता है।
चुकन्दर का ग्लाइसेमिक स्कोर 64 होता है जो कि बहुत कम तो नहीं है लेकिन इसके नैचुरल शुगर खाए जाने पर बहुत जल्दी ग्लूकोज़ में नहीं बदलते।
नाइट्रिक ऑक्साइड सोसायटी में प्रकाशित एक अध्ययन ने इस बात पर ज़ोर डाला कि चुकन्दर में काफी नाइट्रेट होता है। दो सप्ताह तक इसे डायबिटीज़ का मरीज़ नियमित रूप से खाए तो उसका कॉग्नीटिव फंक्शन बेहतर होता है।
चुकन्दर के जूस में बेटालेन और नीओ बेटालेन काफी होता है, ये दोनों ही डायबिटीज़ के मरीज़ों में ग्लूकोज़ लेवल को कम रखते हैं, इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाते हैं और ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को रोकते हैं।
इसे जूस के रूप में पीना सबसे अच्छा माना गया है। सुबह इसका जूस पीने से ये धीरे-धीरे ग्लूकोज़ में बदलकर दिन भर के लिए एनर्जी देता है। लेकिन अगर आप जूस पीना नहीं चाहते तो सुबह या दोपहर सलाद में भी खा सकते हैं। इसे रात में खाने से बचें।
चुकन्दर में शुगर काफी होता है इसलिए अगर आपका ब्लड शुगर लेवल बहुत ज्यादा रहता हो तो अपने डायटीशियन से सलाह लेकर इसे खाएं। चुकंदर खाने से पहले अपने डाइट एक्सपर्ट्स से जरूर बात करें। कितनी मात्रा में खाना है इसके बारे में भी बात करें।