Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Apple for Diabetics: डायबिटीज़ में हेल्दी स्नैक के तौर पर खाएं सेब, जानें क्या है हाई ब्लड शुगर में सेब के सेवन का सही तरीका

डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए भी सेब बहुत अच्छे साबित हो सकते हैं।  दरअसल,  सेब में फाइबर का स्तर काफी अधिक होता है। इसीलिए, सेब खाने से पेट जल्दी भरता है और इस तरह कम कैलोरी लेकर भी आप संतुष्ट महसूस होता है।  सेब में सोल्यूबल फाइबर और इनसोल्यूबल फाइबर, दोनों प्रकार के फाइबर होते हैं। जिससे, यह एक हेल्दी और पचने में आसान फल बन जाता है।

Apple for Diabetics: डायबिटीज़ में हेल्दी स्नैक के तौर पर खाएं सेब, जानें क्या है हाई ब्लड शुगर में सेब के सेवन का सही तरीका
डायबिटीज़ में सेब खाने से जुड़ी टिप्स ।

Written by Sadhna Tiwari |Updated : February 26, 2020 3:50 PM IST

Apple for Diabetics: टाइप 2 डायबिटीज़ (type 2 diabetes) के मरीज़ों को अपनी डायट पर बहुत अधिक ध्यान देना पड़ता है। जैसा कि, भोजन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का डर बहुत अधिक होता है। इसीलिए, डायबिटिक्स को अपने ब्रेकफास्ट, मॉर्निग ड्रिंक से लेकर स्नैक्स और मुख्य भोजन तक पर भी ध्यान देना पड़ता है। अक्सर, हल्की-फुल्की भूख लगने पर लोग अनहेल्दी स्नैक्स खा लेते हैं। कई बार लोगों को समझ नहीं आता कि वे क्या खाएं। अगर, आपकी भी परेशानी ऐसी ही है। तो, आप हेल्दी स्नैक्स के तौर पर सेब  खा सकते हैं।  जी हां, सेब का सेवन डायबिटिक्स के लिए फायदेमंद होता है। (Apple for Diabetics in hindi)

Food for Diabetics: डायबिटिक फ्रेंडली फ्रूट है चेरी, सीमित मात्रा में खाएंगे, तो हाई ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करना होगा आसान

डायबिटिक्स के लिए एक हेल्दी फल है सेब (Apple for Diabetics:):

लाल-क्रंची सेब पौष्टिक तत्वों से भरपूर (Apple Nutrition Facts) होते हैं। डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए भी सेब बहुत अच्छे साबित हो सकते हैं।  दरअसल,  सेब में फाइबर का स्तर काफी अधिक होता है। इसीलिए, सेब खाने से पेट जल्दी भरता है और इस तरह कम कैलोरी लेकर भी आप संतुष्ट महसूस होता है।  सेब में सोल्यूबल फाइबर और इनसोल्यूबल फाइबर, दोनों प्रकार के फाइबर होते हैं। जिससे, यह एक हेल्दी और पचने में आसान फल बन जाता है। ( Apple Nutrition Facts in hindi)

Also Read

More News

Tips for Managing Diabetes: अपनाएं ये 4 हेल्दी इटिंग हैबिट्स, हमेशा रहेगा नियंत्रित आपका ब्लड शुगर लेवल

लेकिन, डायबिटिक्स को एक सेब से ज़्यादा नहीं खाना चाहिए। एक मध्यम आकार का सेब खाना डायबिटिक्स के लिए पर्याप्त होता है। जैसा कि, सेब में कार्बोहाइड्रेट्स भी होते हैं। एक मीडियम साइज सेब में लगभग 25 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। जबकि, इसमें 90 कैलोरी (apple calories) होती है। चूंकि,  कार्बोहाइड्रेट्स ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं। इसीलिए,  कार्बोहाइड्रेट्स का बहुत अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

सेब खाते समय ध्यान में रखें ये बातें:

  • इसी तरह कार्बोहाइड्रेट्स के साथ प्रोटीन का सेवन करें।  सेब के साथ भूने मखाने या पीनट बटर जैसी प्रोटीन-रिच फूड खाएं।
  • छिलके के साथ ही सेब का सेवन करें। सेब के छिलके में एंटी-ऑक्सिडेंट्स (apple nutritional information) होते हैं। जिनसे, शरीर को निरोगी रखने में सहायता होती है।
  • कभी भी सेब की जगह ऐप्पल जूस (apple juice nutrition) पीने की ग़लती ना करें। दरअसल, जूस निकालने के चलते सेब का फाइबर अलग हो जाता है। इसीलिए, सेब का जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल कम होने की बजाय बढ़ जाता है।

Healthy Food for Diabetics: डायबिटीज़ में खाएं ये चीज़ें बेधड़क, होगा फायदा, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल