... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : November 15, 2018 10:53 AM IST
Image credits by: सही टाइम पर वर्कआउट करना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। ©Shutterstock
एक्सरसाइज तो सभी को जरूर करना चाहिए लेकिन अगर किसी को डायबिटीज की बीमारी है तो उसे अनिवार्यतः वर्कआउट करना चाहिए। वर्कआउट को लेकर तमाम तरह की परेशानियां रहती हैं। अक्सर लोगों को देखा जाता है कि लोग गलत समय पर एक्सरसाइज करते हैं जिसका उतना लाभ नहीं मिलता जितना मिलना चाहिए।
एक्सरसाइज का टाइम सही हो यह सिर्फ डायबिटीज के मरीजों के लिए नहीं होता है। सही टाइम पर वर्कआउट करना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। लोगों को अक्सर शिकायत रहती है कि दिन भर इंसान काम में परेशान रहता है तो एक्सरसाइज कब किया जाय। सुबह करें या शाम करें ? यह भी सबसे आम समस्या है। आइए जानते हैं इसका हल क्या है.!
ये भी पढ़ेंः डायबिटीज की बीमारी एक नहीं पांच अलग-अलग तरह की परेशानी है।
स्वस्तिक मेडिकल सेंटर, वसुंधरा के कंसल्टेंट फिजिशियन एण्ड डायबेटोलॉजिस्ट डॉक्टर राहुल गुप्ता बताते हैं कि “हर इंसान के शरीर में एक जैविक घड़ी होती है जो शरीर की तमाम जरूरतों के बारे में संकेत देती है। यह एक रिमाइंडर की तरह काम करती है। अगर इसके संकेत को समझा जाय तो यह एक्सरसाइज के समय को भी बताती है।”
ये भी पढ़ेंः टाइप 2 डायबिटीज से रहना है दूर तो डायट में शामिल करें ये 5 सुपर फूड।
डॉक्टर गुप्ता आगे कहते हैं कि “आमतौर पर आप सभी लोगों से सुनते होंगे की सुबह उठना और कसरत करना फायदेमंद होता है लेकिन ऐसा होता नहीं है ! शरीर सुबह उठने के बाद धीरे-धीरे अपनी लय में आता है। इस प्रक्रिया में लगभग 1 घंटे का समय लगता है। इसके बाद ही आप किसी तरह के वर्कआउट के लिए तैयार हो सकते हैं। यहां यह ध्यान देने वाली बात होती है कि कोई भी कसरत आप खाली पेट न करें। कुछ हल्का नाश्ता करने के 1 घंटे बाद आप एक्सरसाइज के लिए तैयार हो जाते हैं।”
ये भी पढे़ेंः 5 विटामिन जो डायबिटीज को मैनेज करने में होते हैं मददगार।
डॉक्टर गुप्ता बताते हैं कि कुछ लोग दोपहर में जिम में एक्सरसाइज करने जाते हैं जो कि नहीं करना चाहिए। लंच के बाद कम से कम 2 घंटे का समय बीत जाने के बाद ही कोई कसरत या वर्कआउट किया जा सकता है। डॉ. गुप्ता के अनुसार एक्सरसाइज का सबसे अच्छा समय अगर कहा जाय तो शाम 4 बजे से लेकर 7 बजे तक का होता है। यह समय शरीर के लिए सबसे बेहतर होता है।
ये भी पढ़ेंः डायबिटीज से जुड़ी पांच गलत बातें जिसे लोग सच मानते हैं।
डॉक्टर गुप्ता कहते हैं कि जब शरीर पूरी क्षमता में होता है तो एक्सरसाइज करना आसान होता है और उसका शरीर के सेहत पर भी ठीक असर पड़ता है। डॉ. गुप्ता कहते हैं कि अगर वजन घटाने के लिए भी वर्कआउट करना है तो दोपहर बाद ही करना सही होता है। रात में 8 बजे के बाद एक्सरसाइज करना हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता है क्योंकि शरीर की जैविक घड़ी अंधेरा बढ़ने के साथ ही इस बात का संकेत करने लगती है कि अब शरीर को आराम की जरूरत है। 8 बजे के बाद शरीर की क्षमता भी घटने लगती है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.