Depression in Teens: किशोरों में डिप्रेशन का खतरा लंबे समय तक एक ही जगह बैठेने से बढ़ जाता है

Depression in Teens: हाल के वर्षों में किशोर बच्चों में डिप्रेशन की समस्या बढ़ी है. जो बच्चे लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहते हैं उनमें डिप्रेशन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 13, 2020 2:47 PM IST

Depression in Teens: किशोर बच्चों में डिप्रेशन की समस्या लगातार बढ़ रही है. हाल ही में हुए एक अध्ययन के अनुसार जो किशोर लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहते हैं उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है. शोध के अनुसार किशोरों में डिप्रेशन का खतरा इस एक आदत की वजह से बढ़ जाता है. किशोर बच्चों को आलस में एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठकर समय नहीं गुजारना चाहिए. आइए जानते हैं क्या कहता है शोध..

डिप्रेशन के कारण

इस शोध में किशोरों में डिप्रेशन के कारण को शारिरिक गतिविधि के साथ जोड़ा गया है. शोधकर्ताओं के अनुसार जो किशोर रोजना 60 मिनट तक खेलने या टहलने जैसी गतिविधियों में रहते हैं उनमें 10 प्रतिशत डिप्रेशन के लक्षण कम हो जाते हैं.

शोध करने वाले लोगों का मानना है कि जो किशोर 18 की उम्र के आस-पास रहते हैं उनमें शारिरिक गतिविधि की कमी डिप्रेशन के खतरे को बढ़ा देती है. इसके अलावा खेलने और दौड़ने जैसी गतिविधि न करने से किशोरों की मानसिक क्षमता पर भी असर पड़ता है.

मानसिक स्वास्थ्य पर असर

लंबे समय तक बैठकर समय गुजारने वाले किशोरों का मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता है. स्ट्रेस और डिप्रेशन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. जो बच्चे खेल और शारिरिक गतिविधियों से दूर रहते हैं वो अपना मानसिक स्वास्थ्य खराब करते हैं.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source