डिप्रेशन को दूर करने के लिए स्विमिंग हो सकता है बेहतर विकल्प

आये दिन होने वाली आत्महत्याओं के पीछे किसी न किसी रूप में तनाव और डिप्रेशन का हाथ होता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 20, 2018 4:00 PM IST

डिप्रेशन की समस्या वर्तमान समय की सबसे बड़ी बीमारी बन कर सामने आयी है। हाल के दिनों में यह कैंसर से भी ज्यादा लोगों को होने वाली परेशानी के रूप में वैश्विक पटल पर आयी है। एक्सपर्ट्स की मानें तो आने वाले दिनों में यह समस्या और बढ़ने वाली है। कुछ वर्ष पहले यह समस्या पश्चिमी देशों की समस्या के रूप में जानी जाती थी लेकिन वर्तमान में यह भारत के लिए भी चिंता का विषय बन रही है। आये दिन होने वाली आत्महत्याओं के पीछे किसी न किसी रूप में तनाव और डिप्रेशन का हाथ होता है। अगर आप भी किसी भी तरह के स्ट्रेस या चिंता से परेशान हैं तो आपको इसके बारे में सतर्क होने की जरूरत है। एक्सपर्ट्स की मानें तो बेहतर लाइफ स्टाइल और पारिवारिक जीवन वालों को ड्रिप्रेशन की समस्या होने की संभावना कम होती है। लेकिन हाल के दिनों में बढ़ती शहरी आबादी और लाइफ स्टाइल में एकाकीपन ने इस बीमारी के क्षेत्र को बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ेंः डिप्रेशन और हार्ट की बीमारी से बचना है तो रोजाना करें यह काम।

स्विमिंग से शरीर के सभी अंगों का बेहतर व्यायाम हो जाता है। अगर आपको किसी भी प्रकार का डिप्रेशन है या स्ट्रेस है तो आपको अपनी लाइफ स्टाइल में स्विमिंग को जरूर शामिल करना चाहिए। इसे कैसे करना है यह भी बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं स्विमिंग से होने वाले फायदे व करने के तरीके के बारे में।

मानसिक तनाव होता है कम 

जब आप तैरने की बात करते हैं तो यह शरीर को पूरी तरह से पानी में डूबोकर कुछ देर रखने की प्रक्रिया है। शरीर जब पानी में कुछ देर तक डूबा रहता है तो उसके ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है। शरीर का तनाव कम होता है और हार्मोन भी सक्रिय होते हैं। एक्सपर्ट्स की माने तो कम से कम 1 घंटे रोजाना तैरना फायदेमंद होता है।

ब्रेन होता है ठीक से संचालित 

जब शरीर पानी में रहता है तो उसका असर ब्रेन पर भी पड़ता है। ब्रेन की कोशिकाओं में सक्रियता आती है और इंसान का दिमाग ज्यादा सतर्क होता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार यह एक तरह से इलाज ही होता है। यह ब्रेन को ज्यादा सक्रिय व सतर्क बनाता है। सक्रियता और सतर्कता से इंसान के दिमाग का डिप्रेशन कम होता है।

ये भी पढ़ेंः क्या आपको भी डिजिटल डिटॉक्स की जरूरत है ?

थकान व स्ट्रेस होता है कम 

जब आप पानी में एक घंटे तक तैरते हैं तो शरीर से कई प्रकार के हार्मोन निकलते हैं। एक हार्मोन होता है कोर्टिसोल जो डिप्रेशन की वजह से बढ़ गया होता है। तैरने से कोर्टिसोल की मात्रा कम होती है। बेहतर परिणाम के लिए एक घंटे की स्विमिंग करनी चाहिए।

ये भी पढ़ेंः कूर्मासन योग से डिप्रेशन की समस्या होती है दूर, जानें करने की 3 विधि।

क्या रखना है ध्यान 

  • तैरना अगर नहीं आता तो तैराना सीख लें।
  • शुरुआत में ही गहरे पानी में न तैरें।
  • ठंडे पानी में तैरना ज्यादा अच्छा होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source