नींद में बड़बड़ाने की वजह तनाव तो नहीं, जानें कैसे पाएं इससे छुटकारा ?

एक अध्ययन में बताया गया है कि हर 10 में से 1 युवा हफ्ते में कुछ दिन नींद में बोलने की समस्या से दो-चार होता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : September 8, 2018 12:56 PM IST

ऐसे बहुत से लोगों को देखा गया है कि उन्हें नींद में बोलने की आदत होती है। ये लोग नींद में फुुसफुुसाने के अलावा कई बार तो जोर- जोर से बोलने लगते हैं। नींद में बड़बड़ाने की इस समस्या को अक्सर हंसी-मजाक में टाल दिया जाता है। यह वास्तव में एक सामान्य घटना है जो पुरुषों, महिलाओं या बच्चों किसी में भी हो सकती है।

आमतौर पर इसे किसी मेडिकल प्रॉब्लम की तरह नहीं लिया जाता है। यह ऐसा होता है जैसे कोई भी व्यक्ति अपने आप से बातें कर रहा हो। 2004 में कराए गए एक अध्ययन में बताया गया है कि हर 10 में से 1 युवा हफ्ते में कुछ दिन नींद में बोलने की समस्या से दो-चार होता है।

यह भी पढ़ें-किताब रखिए सिराहने, बढ़ती उम्र में भी अच्‍छी रहेगी मेमोरी

नींद में क्यों बड़बड़ाते हैं लोग- नींद में बात करने का एक कारण बुरे सपने भी होते हैं। कई बार हम जिस बारे में सोच रहे होते हैं वही चीजें हमारे सपने में भी आने लगती हैं। हालांकि डॉक्टर्स इस बात की पुष्टि नहीं करते हैं। नींद में बात करना किसी तरह से हानिकारक नहीं है लेकिन ये नींद विकार या स्वास्थ्य की बीमारी की ओर संकेत जरूर करते हैं।

नींद में बात करने वाले ज्यादातर एक समय में 30 सेकेंड से ज्यादा नहीं बोलते हैं। ऐसा हो सकता है कि वो नींद में कई बार बात करते रहें। इसके अलावा अनिद्रा दोष तेज बुखार, ज्यादा शराब पीना, तनाव या चिंता तथा कुछ खास तरह के मेडिकेशन की वजह से नींद में बात करने की समस्या सामने आती है।

यह भी पढ़ें-खोपड़ी और मस्तिष्क के बीच हुई गुप्त सुरंगों की खोज

कैसे पाएं निजात

लें पर्याप्त नींद- थकान की वजह से लोग रात में बड़बडाने लगते हैं। इससे बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में आराम बेहद जरूरी है। इसके लिए पूरी नींद लें और हो सके तो दिन मे भी सेने की आदत डालें। लेकिन दिन के समय आधे घंटे से ज्यादा न सोएं।

चाय कॉफी कम करें- नींद में बोलने की समस्या से बचने के लिए रात को कैफीन वाली चीजों जैसे चाय-कॉफी के सेवन से परहेज करें। इन्हें पीने से नींद प्रभावित होती है और आप थका-हारा महसूस करते हैं।

तनाव- बहुत ज्यादा तनाव की वजह से भी नींद में बोलने की समस्या बढ़ती है। ऐसे में अगर आप बहुत ज्यादा तनाव महसूस कर रहे हैं तो कुछ दिनों के लिए अपने काम से आराम लें और कहीं ऐसी जगह पर घूमने के लिए जाएं जहां आप तरोताजा महसूस कर सकें। इसके अलावा आप किताबें पढ़े, गाने सुनें, व्यायाम करें।

शराब ना पीएं- अगर आप शराब के आदी हैं तो इससे परहेज करें। ज्यादातर लोग रात के समय भी शराब पीते हैं और बड़बडाने लगते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए आपको शराब छोड़ देनी चाहिए और अगर आप शराब एक बार में नहीं छोड़ पा रहे हैं तो इसे धीरे-धीरे पीना कम कर दें।

मेडिटेशन- नींद में बड़बडाने की आदत से निजात पाने के लिए तनाव मुक्त रहना आवश्यक है। इसके लिए ऑफस के तनाव को ऑफिस में ही छोड़कर आएं और मेडिटेशन जरूर करें। आप चाहें तो हल्का संगीत सुन सकते हैं या कोई ऐसा काम कर सकते हैं जिसे करने के बाद आपको खुशी महसूस होती हो।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source