Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Best Depression Apps 2020: डिप्रेशन या अवसाद से बचने के लिए बेस्ट डिप्रेशन ऐप्स, मेंटल हेल्थ सही रखने में करते हैं मदद

Health App 2020:गम्भीर चिंता, अकेलापन, दुख, पछतावा या बहुत अधिक तनाव महसूस करने जैसी भावनाएं डिप्रेशन का लक्षण हो सकती हैं। ऐसे में डिप्रेशन से डील करने के लिए अगर आप मोबाइल में कुछ हेल्थ ऐप्स डाउनलोड करते हैं, तो उन्हें काफी मदद मिल सकती हैं।  इन ऐप्स की मदद से मेंटल हेल्थ को सही रखने के लिए ज़रूरी टिप्स और लोगों के अनुभवों के आधार पर ज़रूरी जानकारियां भी मिल सकती हैं।

Best Depression Apps 2020: डिप्रेशन या अवसाद से बचने के लिए बेस्ट डिप्रेशन ऐप्स, मेंटल हेल्थ सही रखने में करते हैं मदद
डिप्रेशन के मरीज़ों के लिए बेस्ट ऐप्स।

Written by Sadhna Tiwari |Updated : February 27, 2020 4:51 PM IST

Best Depression Apps: डिप्रेशन (depression) की समस्या लोगों को अलग- अलग तरीके से प्रभावित करती है। गम्भीर चिंता, अकेलापन, दुख, पछतावा या बहुत अधिक तनाव महसूस करने जैसी भावनाएं आपकी मानसिक सेहत पर प्रभाव करती हैं।  ऐसे में डिप्रेशन से डील करने के लिए आसानी से मदद उपलब्ध होनी चाहिए। कुछ लोगों के लिए मदद का मतलब थेरेपी, दवाइयां या दोनों की ज़रूरत पड़ सकती है। लेकिन, साथ ही अगर आपके मोबाइल में कुछ हेल्थ ऐप्स (Health App)  डाउनलोड करते हैं, तो उन्हें काफी मदद मिल सकती हैं।

World Mental Health Day: डिप्रेशन होने पर कैसा महसूस करते हैं लोग, जानें डिप्रेशन के लक्षण

इन ऐप्स की मदद से मेंटल हेल्थ को सही रखने के लिए ज़रूरी टिप्स और लोगों के अनुभवों के आधार पर ज़रूरी जानकारियां भी मिल सकती हैं। (Health App 2020:  Best Depression Apps of 2020)

Also Read

More News

डिप्रेशन का कीजिए सामना, इन ऐप्स के साथ (The Best Depression Apps of 2020):

मूड पाथ (Moodpath ):

क्या आप मूड्स या मनोदशा की सही परिभाषा नहीं समझ पाते  तो, आपके लिए मूड पाथ (Moodpath) मददगार साबित हो सकता है। इस ऐप पर विभिन्न सवालों के माध्यम से आपकी सही मानसिक स्थिति को समझने में (Depression app 2020)मदद होती है। 14 दिनों तक इस ऐप पर अलग-अलग सवालों का सेट प्रस्तुत किया जाता है। इस ऐप की मदद से प्रोफेशनल्स से सवाल-जवाब और फ्री कंसल्टेशन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होती हैं।

Stress Natural Remedies: तनाव या स्ट्रेस से राहत दिलाती है तुलसी, रोज़ चबा-चबाकर खाएं तुलसी के पत्ते

टॉक लाइफ (TalkLife):

मानसिक सेहत के बारे में बातें करने से लोग कतराते हैं। क्योंकि, समाज में इसको लेकर कई तरह की भ्रांतियां हैं। टॉक लाइफ ऐप की अच्छी बात यही है कि यहां पर डिप्रेशन और उसके लक्षणों के बारे में चर्चा खुलकर लेकिन पूरी निजता के साथ की जा सकती हैं। इसमें, कम्यूनिटी सपोर्ट ग्रुप्स से जुड़ने की भी सुविधा मिलती है। जानें कैसे सुधरती है मेंटल हेल्थ, धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेकर।

डेलियो (Daylio - Mood Tracker):

क्या आपको भी अलग-अलग स्थितियों या एक निश्चित समय पर कुछ खास तरीके की तकलीफें होती हैं, जैसे- गुस्सा, चिड़चिड़ापन, निराशा और घबराहट। इस ऐप को खोलने के लिए पिन या पासवर्ड की ज़रूरत पड़ती है। इसीलिए, इस ऐप पर आप अपनी रोज़ाना की भावनाओं और एक्टिविटीज़ के बारे में लिख सकते हैं। जो कि, ऐप में सुरक्षित होगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Mental Health benefits of Gardening: रखते हैं बागवानी का शौक तो नहीं होगा डिप्रेशन, जानें मेंटल हेल्थ के लिए गार्डनिंग करने के 3 फायदे