• हिंदी

डिप्रेशन और दिल की बीमारी से बचने के लिए रोजाना करें यह काम

डिप्रेशन और दिल की बीमारी से बचने के लिए रोजाना करें यह काम
हाल ही में एक शोध में इस बात का पता चला है कि अगर इंसान रोजाना व्यायाम और वर्कआउट करता है तो डिप्रेशन की समस्या से निजात पाता ही है साथ ही साथ हार्ट की बीमारियों के खतरे को भी कम करता है। ©pixabay

डिप्रेशन की समस्या में अकाल मौत का खतरा बढ़ जाता है। कई बार तो डिप्रेशन की वजह से ही हार्ट की बीमारियां इंसान को घेरने लगती है। इससे यह पता चलता है कि डिप्रेशन की वजह से हार्ट की बीमारियों का शिकार इंसान हो रहा है।

Written by akhilesh dwivedi |Published : August 24, 2019 5:22 PM IST

बदलती जीवनशैली ने इंसान को डिप्रेशन जैसी घातक बीमारी की सौगात दी है। डिप्रेशन हो या हार्ट से संबंधी कोई बीमारी यह जीवन के लिए बेहद घातक होती हैं। हार्ट की बीमारी और डिप्रेशन की समस्या में अकाल मौत का खतरा बढ़ जाता है। कई बार तो डिप्रेशन की वजह से ही हार्ट की बीमारियां इंसान को घेरने लगती है। इससे यह पता चलता है कि डिप्रेशन की वजह से हार्ट की बीमारियों का शिकार इंसान हो रहा है।

हाल ही में एक शोध में इस बात का पता चला है कि अगर इंसान रोजाना व्यायाम और वर्कआउट करता है तो डिप्रेशन की समस्या से निजात पाता ही है साथ ही साथ हार्ट की बीमारियों के खतरे को भी कम करता है। यदि नियमित रुप से व्यायाम और वर्कआउट किया जाय तो अकाल मौत की आशंका को कम किया जा सकता है।

यह शोध टेक्सास विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा किया गया है। इस शोध में यह पाया गया कि व्यायाम और शारिरिक गतिविधियां करने वाले लोगों में डिप्रेशन और हार्ट से संबंधित समस्याओं में 56 प्रतिशत की कमी देखी गयी है।

Also Read

More News

depression and heart disease 1

इस शोध में औसतन 50 वर्ष के 17,000 लोगों को शामिल किया गया। इस शोध का प्रकाशन साइकेट्रिस्ट पत्रिका में किया गया। शोध में शामिल वैज्ञानिकों ने लोगों को सलाह देते हैं कि फिट रहने तथा मानसिक और हार्ट से संबंधित समस्याओं के खतरे को कम करने के लिए रोजाना व्यायाम करना चाहिए।

पांच आश्चर्यजनक फायदे जानकर आप रोजाना करने लगेंगे योग और वर्कआउट

इस शोध के सह-लेखक डॉ मधुकर त्रिवेदी के अनुसार ''व्यस्त जीवनशैली  के कारण नियमित व्यायाम और वर्कआउट करना कठीन जरूर है मगर नामुमकिन नहीं है। थोड़ी सजगता और कोशिश से आप इसे आसानी से कर सकते हैं। रोजाना व्यायाम करने के लिए एक निश्चित समय का चयन करें और साथ में किसी दोस्त या पारिवारिक व्यक्ति को भी शामिल कर सकते हैं।

डिप्रेशन की वजह से पुरुषों की सेक्स लाइफ हो सकती है बर्बाद