World Mosquito Day 2021 : मच्छर नहीं काटेंगे जब अपनाएंगे ये उपाय

उन घरेलू उपायों के बारे में यहां हम आपको बता रहे हैं, जो आपको मच्छर काटने से बचाते हैं। 

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 19, 2021 2:22 PM IST

World Mosquito Day 2021: 20 अगस्त को पूरी दुनिया में 'वर्ल्ड मॉस्किटो डे' यानी ''विश्व मच्छर दिवस 2021'' मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष इस दिन को एक खास थीम के तहत सेलिब्रेट किया जाता है और लोगों को मच्छर जनित बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाता है। इस वर्ष 'वर्ल्ड मॉस्किटो डे' की थीम (theme for World Mosquito Day 2021) है 'रीचिंग द जीरो मलेरिया टार्गेट' (Reaching the zero malaria target)। बारिश का सीजन है और इस मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। मच्छर के काटने से होने वाली बीमारियां जैसे डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया आदि सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि इन बीमारियों से बचने के लिए आप पहले से ही खुद को मच्छरों से बचाकर रखें। मच्छर उन जगहों पर अधिक पनपते हैं, जहां गंदगी अधिक होती है। ऐसे में आप अपने घर के अंदर और बाहर साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। कुछ उपायों की मदद से आप खुद को मच्छर के काटने (How to prevent from mosquito in Hindi) से बचा सकते हैं। जानें, उन घरेलू उपायों के बारे में जो आपको मच्छर काटने से (World Mosquito Day 2021) बचाते हैं।

नीम और नारियल तेल लगाएं

नारियल तेल तो आपके घर में होगा ही। जहां रहते हैं वहां नीम का पेड़ भी है, तो इन दोनों का इस्तेमाल कर आप मच्छर के काटने में बच सकते (How to prevent from mosquito in Hindi) हैं। आप चाहें तो 10 बूंदे नीम के रस या तेल में थोड़ा सा नारियल तेल मिलाकर पूरे शरीर पर लगाएं। मच्छर भूलकर भी आपके शरीर पर बैठने की कोशिश नहीं करेगा।

दालचीनी ऑयल लगाएं शरीर पर

दालचीनी में कुछ ऐसे कम्पाउंड होते हैं, जो मच्छर के काटने को बेअसर करते हैं। इसके लिए आपको दालचीनी ऑयल खरीदना होगा। 8-10 बूंद दालचीनी का तेल लें। इसमें  30 एमएल पानी मिलाएं। इसे एक स्प्रे बॉटल में रख दें। पूरे शरीर पर लगा लें, खासकर शाम के समय। मच्छर आपके पास भी नहीं आएगा।

बेकिंग सोडा-सिरका है कारगर नुस्खा

बेकिंग सोडा और सिरका मिलने से कार्बन डाइ ऑक्साइड निकलती है। कार्बनडाइ-ऑक्साइड मच्छर के काटने से बचने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 कप सिरके में एक चौथआई कर बेकिंग सोडा मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें। इस स्प्रे को कमरे के बाहर छिड़कें।

रबिंग एल्कोहल लगाने से भी मच्छर काटते हैं कम

रबिंग एल्कोहल के यूज से भी मच्छरों के काटने से आप बचे रह सकते हैं। इसके लिए 8 से 10 बूंद एसेंशियल ऑयल में 1 चम्मच रबिंग एल्कोहल और 30 एमएल पानी मिलाएं। जो सॉल्यूशन तैयार होगा उसे स्प्रे बॉटल में भर लें। इसे पूरे घर में स्प्रे करें ताकि मच्छर भाग जाए।

घर में करें लहसुन का स्प्रे

लहसुन में एलीसिन होता है जो मच्छरों को भगाने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 5-6 लहसुन की कलियों को 1 चम्मच मिनरल तेल में मिलाकर रातभर के लिए रख दें। अब इस तेल में 1 चम्मच नींबू का रस और 2 कप पानी मिलाएं। इस सॉल्यूशन को स्प्रे बोतल की मदद से घर के आस-पास और प्लांट में डालें।

विश्‍व मच्‍छर दिवस पर जानें, इस सर्वाधिक घातक कीट से फैलने वाली बीमारियों के बारे में

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.