Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
डेंगू बुखार (Dengue fever) एक तरह से संक्रामक बीमारी है. डेंगू फीवर को फ्लू भी कहा जाता है. एडीज मच्छर के काटने (Mosquito-borne disease) के 4 से 14 दिन के अंदर डेंगू बुखार हो सकता है. अभी तक डेंगू के इलाज के लिए कोई खास दवा नहीं बनाई जा सकी है. डेंगू को हड्डी तोड़ बुखार (Yellow fever mosquito) भी कहा जाता है. क्योंकि डेंगू बुखार के लक्षण में शरीर में तेज दर्द के साथ बुखार ही है. कई बार दर्द बहुत ज्यादा होता है जो मरीज को परेशान करता है.
अगस्त से लेकर अक्टूबर तक डेंगू वायरस का प्रकोप सबसे ज्यादा रहता है. डेंगू बुखार का मुख्य लक्षण दर्द के साथ बुखार है. लेकिन थकान और शरीर में लाल चकत्ते के लक्षण भी डेंगू के होते हैं. अगर आप डेंगू के शिकार हो गये हैं तो अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. क्योंकि डेंगू में प्लेटलेट्स की संख्या बहुत तेजी से कम होती है. इस बुखार में विशेष डेंगू केयर की जरूरत होती है. प्लेटलेट्स काउंट को खान-पान से ही कंट्रोल किया जा सकता है.
डेंगू बुखार में बहुत तेजी से प्लेटलेट्स कम होते हैं. प्लेटलेट्स काउंट को बरकरार रखने के लिए डेंगू रोगी को ब्रोकली का सेवन करना चाहिए. ब्रोकली में विटामिन के (Vitamin K) पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है. खून में प्लेटलेट्स निर्माण के लिए विटामिन के की जरूरत होती है.
थकान और कमजोरी की समस्या डेंगू बुखार में सबसे ज्यादा होती है. अनार में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को जरूरी ऊर्जा और पोषण देते हैं. डेंगू बुखार में अनार का सेवन करने से आयरन की कमी की पूरी होती है.
प्लेटलेट्स काउंट को अनार का सेवन कम होने से बचाता है. डेगूं के मरीज को अनार का जूस या अनार दाने का सेवन जरूर कराना चाहिए. हेल्दी डाइट में अनार को जरूर शामिल करना चाहिए.
वैसे तो हरी सब्जियों में पालक खाने के कई फायदे हैं. लेकिन डेंगू के मरीज के लिए पालक से आयरन, ओमेगा 3 फैटी एसिड का पोषण मिलता है. पालक में फाइबर की मात्रा भी भरपूर होती है. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी पालक फायदेमंद होता है.
किसी भी प्रकार के बुखार में नारियल पानी पीना फायदेमंद होता है. लेकिन डेंगू बुखार में नारियल पानी का सेवन विशेष फायदेमंद होता है. क्योंकि डेंगू बुखार में मरीज को खाने का मन नहीं होता है. ऐसे में पोषण देने के लिए नारियल पानी पीना चाहिए. नारियल पानी पीने से ब्लड प्लेटलेट्स काउंट भी बेहतर रहता है.
किसी भी बीमारी से जल्दी उबरने के लिए खट्टे फल खाना फायदेमंद होता है. खट्टे फल में विटामिन सी के साथ-साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का गुण पाया जाता है. खट्टे फल के सेवन से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होने के साथ पाचन तंत्र भी बेहतर होता है. खट्टे फल हेल्दी डाइट के सबसे बड़े अंग होते हैं.
डेंगू में कम हो गया है प्लेटलेट्स काउंट, तो जरूर खाएं कीवी फल.