Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Diet in Dengue : डेंगू में कम हो गया है प्लेटलेट्स काउंट, तो जरूर खाएं यह फल

डेंगू होने पर कीवी खाना काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, कीवी खाने से प्लेटलेट्स काउंट काफी तेजी से बढ़ते हैं, जिससे मरीज इस बीमारी से जल्दी ठीक हो जाता है।

Diet in Dengue : डेंगू में कम हो गया है प्लेटलेट्स काउंट, तो जरूर खाएं यह फल
डेंगू के रोगी के शरीर में ब्लड प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगते हैं, जिन्हें ठीक करने में कीवी काफी मदद करता है।© Shutterstock.

Written by Anshumala |Published : July 10, 2019 10:34 AM IST

मानसून आते ही मच्छर जनित रोग जैसे डेंगू (Dengue fever in hindi), मलेरिया का खतरा काफी बढ़ जाता है। डेंगू (Dengue) होने पर यदि समय पर इलाज ना करवाया जाए, तो यह कई बार जानलेवा भी साबित हो जाता है। डेंगू मादा मच्छर एडीज के काटने से होता है। इस मच्छर के काटने से कुछ ही दिनों के बाद व्यक्ति को तेज बुखार रहने लगता है। तेज बुखार के साथ सिर दर्द, बदन दर्द, उलटी, दस्त और त्वचा पर लाल दाने नजर आएं, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए। कई बार ये लक्षण अधिक गंभीर होते हैं। एक ऐसा फल है, जो डेंगू होने पर जरूर खाना चाहिए, वह फल है कीवी (Kiwi in Dengue in Hindi)। यह फल कम होते प्लेटलेट्स काउंट को जल्दी बढ़ाता है।

कब जाएं डॉक्टर के पास

हालांकि, इसमें बुखार 103 डिग्री से लेकर 105 डिग्री तक आता है, जो कम से कम तीन से चार दिन रहता है। सिर्फ बुखार आए, तो डॉक्टर प्लेटलेट्स काउंट की जांच करवाते हैं। जिनका प्लेटलेट्स काउंट 40 हजार से नीचे पहुंच जाता है, उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती होने की जरूरत पड़ती है। इससे ऊपर प्लेटलेट्स काउंट हो और सिर्फ बुखार के लक्षण हों तो घर पर भी अच्छी डाइट और प्रॉपर आराम करके डेंगू से निजात पा सकते हैं।

Healthy Diet for Dengue : डेंगू होने पर खाएं ये सुपरफूड्स, जल्दी होंगे स्वस्थ

Also Read

More News

इलाज में ना करें देरी

कई बार लोग सामान्य बुखार समझकर इसे नजरअंदाज कर देते हैं, जो गंभीर हो सकता है। इलाज में देरी की वजह से यह रोग जानलेवा भी बन जाता है। यदि ऊपर बताए गए लक्षण दिखें तो फौरन डॉक्टर के पास जाने में ही समझदारी है।

डाइट में शामिल करें कीवी

डाइट का ध्यान रखकर भी आप इसे समस्या को कंट्रोल में रख सकते हैं। लिक्विड पदार्थ में नारियल पानी, चुकंदर का रस आदि पीने के साथ ही कीवी एक ऐसा फल (Kiwi in Dengue in Hindi) है, जिसे डॉक्टर भी डेंगू में खाने की सलाह देते हैं। ऐसे में इसकी मांग इन दिनों काफी बढ़ जाती है। दरअसल, कीवी डेंगू से निजात दिलाने और प्लेटलेट्स काउंट को बहुत जल्दी बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही यह फल आपकी खूबसूरती को भी बनाए रखता है। इसमें कई फलों के बराबर विटामिंस और मिनरल्स होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, पोटैशियम और अन्य तत्व डायबिटीज से लेकर डेंगू तक में आपको राहत देता है।

ब्लड प्लेटलेट्स को तेजी से बढ़ाता है कीवी फल

डेंगू के रोगी के शरीर में ब्लड प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगते हैं, जिन्हें ठीक करने में कीवी (Kiwi in Dengue in Hindi) काफी मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर को ताकत देने के साथ-साथ डेंगू से जल्दी रिकवर होने में भी मदद करता है।

कीवी के अन्य लाभ

1 कीवी में मौजूद विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को पूरा पोषण प्रदान करने में मदद करते हैं, जिसकी वजह से स्किन लंबे समय तक जवां और हेल्दी रहती है। एक कप कीवी में 164 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है जो कि एक संतरे से भी कहीं ज्यादा है। विटामिन सी आपको फ्री ऑक्सीजन रेडिकल्स से होने वाले डीएनए डैमेज से भी बचाता है।

कीवी खाएं, त्वचा बनेगी खूबसूरत और जवां

2 कीवी में ग्लाइकेमिक इंडेक्स की मात्रा कम होती है, जिसकी वजह से खून में ग्लूकोज नहीं बढ़ता। यही वजह है कि यह डायबिटीज, दिल से संबंधित बीमारियां और वेट लॉस में काफी फायदेमंद होता है।

3 इसके अलावा इसमें केले जितना ही पोटैशियम भी पाया जाता है, जो ऑस्टियोपोरोसिस के मरीजों के लिए अच्छा होता है। यह हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

4 कीवी में फोलिक एसिड पाया जाता है। गर्भ में बच्चे के दिमाग के विकास में इससे बहुत फायदा मिल सकता है इसलिए महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान कीवी का सेवन करना चाहिए।

About the Author

... Read More