Dengue in Delhi : केजरीवाल ने कहा, लोगों के प्रयास से दिल्ली में डेंगू नियंत्रण में

केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में अपने कक्ष का निरीक्षण किया और डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए अपने कार्यालय के गमलों में जमा पानी को बदला।

WrittenBy

Written By: IANS | Published : September 21, 2019 11:21 AM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि शहर के लोगों के प्रयास से डेंगू के खिलाफ (Dengue in Delhi) अभियान के बेहतर परिणाम देखने को मिल रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि इन्हीं कोशिशों के कारण डेंगू नियंत्रण में है। डेंगू से बचाव के लिए इस अभियान के तहत अधिकारियों को शुक्रवार सुबह 11 बजे अपने कार्यालयों का निरीक्षण करना होता है, जबकि राष्ट्रीय राजधानी (Dengue in Delhi) के लोगों को प्रत्येक रविवार सुबह 10 बजे अपने घरों का निरीक्षण करना होता है।

केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में अपने कक्ष का निरीक्षण किया और डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए अपने कार्यालय के गमलों में जमा पानी को बदला।

तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने ट्वीट किया "इस साल विशेषज्ञों ने कहा था डेंगू खतरनाक होने की आशंका है। लेकिन दिल्लीवालों की मेहनत रंग लाने लगी है और अभी तक दिल्ली ने डेंगू को नियंत्रित रखा है।"

उन्होंने कहा कि शहर के लोगों के प्रयासों के परिणाम दिख रहे हैं, क्योंकि इस वर्ष वेक्टर जनित बीमारी नियंत्रण में है।

इससे पहले उन्होंने कहा था कि 2015 में दिल्ली में डेंगू के 15,867 मामले दर्ज किए गए थे, जिनकी संख्या 2018 में घटकर तीन हजार पर पहुंच गई।

Dengue : लखनऊ में 2 महीने में डेंगू के 125 मामले सामने आए

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source