... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 11, 2018 3:33 PM IST
Dengue and swine flu in Ahmedabad © Shutterstock
बरसात के मौसम में सबसे ज्यादा मच्छरों से होने वाली बीमारी का खतरा होता है। मच्छरों से होने वाली बीमारी में डेंगू और चिकनगुनिया सबसे ज्यादा खतरनाक हैं। ज्यादातर लोग जब बुखार और शरीर में दर्द होता है तो खुद ही कोई दर्द और बुखार की दवा या ब्रूफेन की गोली खा लेते हैं। लेकिन यह आदत डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है। दर्द और बुखार की सबसे आम दवा ब्रूफेन और एस्प्रिन होती है जिसे सभी लोग बड़ी आसानी से खा लेते हैं।
एक्सपर्ट्स की माने तो ब्रूफेन और एस्प्रिन का सेवन डेंगु और चिनकनगुनिया में घातक हो सकता है। ब्रूफेन का सेवन जब कोई डेगू का मरीज करता है तो उसके प्लेटलेट्स बहुत तेजी से गिरने लगते हैं और मरीज की हालत खतरे में पड़ जाती है।
भारत के हर शहर में बारिश का पानी जगह-जगह जमा हो जाता है और इसकी वजह से मच्छर पैदा होते हैं। सामान्यतया अगस्त से अक्टूबर माह के बीच में मच्छरों से होने वाली बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा होता है। अगर आपके घर के आस-पास भी पानी जमा हो रहा है तो इसके निकास की व्यवस्था करें और मच्छरों के पैदा होने की संभावना को कम करें।
लोगों को जागरूक होने की जरूरत
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि लोगों को बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूक होना सबसे जरूरी है। सभी नागरिकों को यह तय करना चाहिए कि उनके घर के आस-पास मच्छरों के पैदा होने की संभावना कम से कम हो। इसके साथ ही साथ बुखार और शरीर में दर्द होने पर बीना डाक्टर की सलाह के ब्रूफेन या एस्प्रिन जैसी दवाओं का सेवन न करें। इस तरह की दवाओं का सेवन जानलेवा हो सकता है।
कैसे करें डेंगू व चिकनगुनिया की पहचान
बरसात के समय सबसे ज्यादा मच्छरों से होने वाली इन दो बीमारियों का खतरा रहता है। डेंगू में तेज बुखार और शरीर में दर्द होता है। शरीर में लाल दाने और आंखों के पीझे दर्द जैसी समस्या हो सकती है। चिकनगुनिया के मरीजों में शरीर के जोड़ों में दर्द होता है और तेज बुखार होता है।
क्या करें परहेज
अगर आप युवा हैं तो आपको इससे ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है, इससे आप जल्द छुटकारा पा सकते हैं। बुखार के समय सिर्फ बुखार की दवा और ओआरएस और अन्य तरल पदार्थ के सेवन से आप जल्द स्वस्थ्य हो जायेंगे। इन बीमारियों में सबसे ज्यादा खतरा छोटे बच्चों ओर बुजुर्गों को होता है। अगर महिला को प्रेगनेंसी के समय डेंगु हो जाये तो उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत होती है।
चित्रस्रोत: Shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.