संयुक्त राष्ट्र : मध्य अमेरिका में डेंगू से 124 लोगों की मौत, इन पांच उपायों से हों डेंगू से रिकवर

मध्य अमेरिका में डेंगू के 127,000 मामले सामने आए हैं, जिसमें अभी तक 124 लोगों की मौत हो चुकी है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 15, 2019 2:27 PM IST

मध्य अमेरिका में डेंगू के 127,000 मामले सामने आए हैं, जिसमें अभी तक 124 लोगों की मौत हो चुकी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने बुधवार को कहा कि मध्य अमेरिका को लेकर अधिकारियों ने जानकारी दी है कि आठ अगस्त तक मच्छर जनित बीमारी, डेंगू से लगभग 127,000 मामलों में कम से कम 124 लोगों की मौत हुई।

ओसीएचए ने कहा, "इससे सबसे अधिक बच्चे और किशोर प्रभावित होते हैं।" मध्य अमेरिका में चलाए जा रहे अभियानों में संयुक्त राष्ट्र और मानवीय संगठन चिकित्सा आपूर्ति और उपकरणों में सरकार की मदद कर रहे हैं। इसमें कम्युनिटी वेक्टर कंट्रोल व निगरानी, डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए प्रत्यक्ष तकनीकी सहायता करना आदि शामिल है।

डेंगू से रिकवर होने के पांच उपाय

डेंगू अब सिर्फ भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में पैर पसार रही है। जैसा कि मध्य अमेरिका में भी डेंगू से लोगों की मौत हो चुकी है। आजकल डेंगू की बीमारी आम होती जा रही है। इसके होने के कई कारण हैं लेकिन ये बीमारी हमारी कमजोर इम्यून सिस्टम की वजह से भी हमें अपनी चपेट में ले लेती है। ज्यादा डाइटिंग और ज्यादा एक्सरसाइज भी इसका एक कारण है। यहां कुछ ऐसे उपायों के बारे में बता रहे हैं जो डेंगू होने के खतरे को ज्यादा से ज्यादा कम करने के साथ हमें इस बीमारी से रिकवर होने में भी मदद करते हैं।

1 सबसे पहले सुबह या खाने के बीच में आपको एक चम्मच गुलकंद लेना है। इससे ऐसीडिटी, मिचली और वीकनेस नहीं होती है।

2 राइस कंजी या पेज- यह एक तरह का सूप है जो राइस से बना हुआ होता है। इसमें काला नमक या सेंधा नमक डालें, हींग थोड़ी मात्रा में और घी, यह डीहाइड्रेशन नहीं होने देता और भूख को भी बढ़ाता है।

3 एक गिलास दूध और और एक गिलास पानी लें और थोड़ी सी हल्दी को इसमें मिलाएं, 2 से 3 केसर के स्ट्रैन्ड्स लें। इसे तब तक उबालें, जब तक यह आधा न हो जाए। इसे आप गर्म या ठंडा होने पर ले सकते हैं, साथ ही इसमें टेस्ट के लिए गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह इम्यूनिटी को बढ़ाता है, इंफ्लेमेशन को कम करता है और प्रोटीन के क्षय को रोकता है।

4 बद्ध कोणासन करें। इसे करते समय अपने सिर के नीचे सपोर्ट के लिए कंबल रख लें। इससे आपको शरीर और बैक पेन से आराम मिलेगा और आप रिलैक्स महसूस करेंगे।

नेशनल डेंगू डे : घर में ही मौजूद है डेंगू से बचने के उपाय

इनपुट :  आईएएनएस हिंदी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source