Advertisement

Cough & Cold : सर्दी-खांसी की समस्या नहीं करेगी परेशान, करें उज्जायी प्राणायाम

उज्जायी प्राणायाम करने से आपको सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश की समस्या से राहत मिल सकती है।

Written By Anshumala
Updated : November 5, 2019 12:34 PM IST

सर्दी-खांसी से बचने के लिए करें उज्जायी प्राणायाम, जानें अन्य फायदे। © Shutterstock

मौसम बदलते लोग खासकर बच्चे सर्दी-जुकाम (yoga for cough cold), खांसी, गले में खराश आदि से परेशान रहने लगते हैं। इसके लिए आप बड़े हों या बच्चे, उन्हें दवाएं खिलाने लगते हैं। दवाओं के अधिक सेवन से आपको या आपके बच्चे को साइड इफेक्ट्स भी हो सकता है। सर्दी-खांसी की समस्या को दूर करने के लिए आप हेल्दी डाइट, घरेलू नुस्खों के साथ कुछ योग मुद्रा और प्राणायाम (yoga for cough cold) का सहारा ले सकते हैं। उज्जायी प्राणायाम (ujjayi pranayam cures cough cold) करने से आपको सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश की समस्या से राहत मिल सकता (yoga for cough cold) है।

क्या है उज्जायी प्राणायाम

उज्जायी प्राणायाम (what is ujjayi pranayam), प्राणायाम का ही एक प्रकार होता है। उज्जायी प्राणायाम (ujjayi pranayam) के नियमित अभ्यास से आप सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से बचे रह सकते हैं। इसे करने से मन को शांति मिलने के साथ ही शरीर में गर्माहट भी बनी रहती है। सर्दी के मौसम में शरीर को अंदर से गर्म बनाए रखने के लिए उज्जायी प्राणायाम करना फायदेमंद हो सकता है। उज्जायी प्राणायाम करते समय फेफड़ों में मौजूद सांस को महसूस कर सकते हैं। जानें, उज्जायी प्राणायाम (how to do ujjayi pranayam) करने की तकनीक और फायदे।

Advertisement

सर्दी-जुकाम और तुतलाहट में उज्जायी प्राणायाम

सर्दी-खांसी (yoga for cough cold) के असाध्य रोगियों, तुतलाहट, हृदय, थायरॉयड और गले के रोगों में उज्जायी प्राणायाम बहुत लाभकारी (yoga for cough cold) है। इस प्राणायाम में गले को सिकोड़कर सांस लेते हैं, जिससे ऐसी आवाज होती है मानो व्यक्ति खर्राटा ले रहा हो। इस प्राणायाम के लिए कंठ को थोड़ा संकुचित करने से नाक की बजाए, गले में वायु का घर्षण महसूस होगा। शुरुआत में कुंभक न लगाएं और केवल पूरक-रेचक का अभ्यास करें। दाईं नासिका को बंदकर बाईं नासिका से ही रेचक करें। शुरुआत में यह प्राणयाम कम से कम 5 मिनट तक करें। बाद में इसे आप बढ़ाकर 15 मिनट तक कर सकते हैं।

उज्जायी प्राणायाम के अन्य लाभ (benefits of ujjayi pranayam)

1 उज्जायी प्राणायाम करने से शरीर की ऊर्जा शक्ति बढ़ती है। सकारात्मक ऊर्जा का शरीर में प्रवाह होता है।

Advertisement

2 बंद धमनियां खुलती हैं। कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करता है।

3 साइनस, माइग्रेन, हृदय के रोगों, हार्ट अटैक जैसी समस्या से बचे रह सकते हैं।

4 खांसी, अपच, लीवर की समस्या, पेचिश, बुखार आदि से बचाए।

पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

अस्‍थमा रोगियों के लिए फायदेमंद हैं ये 3 योगसान

कर्कश आवाज को सुरीला बनाते हैं ये 4 आसन, नियमित करें इनका अभ्यास

आवाज के जादू को रखना है बरकरार, तो करें शंख मुद्रा का अभ्यास

सर्दी-खांसी और अन्य बारिश की बीमारियों से बचाती है यह औषधि

About the Author

... Read More