सूखी खांसी का हो सकता यह कारण, जानें उपाय
सूखी खांसी सेहत के लिए बहुत नुकसानदेह होती है. कई बार सूखी खांसी कई महीनों तक रहती है. बारिश के मौसम में सूखी खांसी की संभावना बहुत अधिक होती है.
बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम और खांसी की परेशानी बहुत आम होती है. लेकिन शहरी जीवनशैली में सूखी खांसी की अन्य वजह भी हो सकती है. इसके लिए वायु प्रदूषण से ज्यादा सिगरेट पीने की लत को कारण माना जाता है.
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार शहरी जीवन में बरसात के मौसम के आस-पास होने वाली खांसी की मुख्य वजह सिगरेट है. डॉक्टर का यह भी कहना है कि सिगरेट पीने वाले माता-पिता के छोटे बच्चे भी इस बीमारी के शिकार होते हैं.
सिगरेट पीने वाले लोगों में बरसात के समय खांसी की परेशानी कई महीनों तक रहती है. क्योंकि पर्यावरण में नमी होने की वजह से सिगरेट का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है.
सिगरेट पीने वाले माता-पिता अपने बच्चों के लिए सबसे ज्यादा घातक होते हैं. डॉक्टर्स का मानना है कि अगर कोई छोटा बच्चा सिगरेट के धुंए में एक घंटे तक रह जाता है तो उसके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है. बड़ा होने पर उसे एक्सरसाइज में भी डेढ़ गुना तक मुश्किल का सामना करना पड़ता है.
शहरी जीवन में सूखी खांसी के रोगी लगातार बढ़ रहे हैं. सिगरेट पीने वाले लगातार कई महिनों तक खांसते रहते हैं. उनको लगता है यह ठीक हो जाएगी, लेकिन यह खांसी उनके खराब होते फेफड़ों का लक्षण है.
भारत के कई मेट्रो शहर की हवा अब सिगरेट से भी ज्यादा खतरनाक है. अगर आप भी किसी शहर में रहते हैं तो अपने आस-पास के लोगों को सिगरेट न पीने की सलाह देते रहें.
सूखी खांसी का इलाज और उपाय
अगर आपको एक दो दिनों से सूखी खांसी आ रह है तो अपको घर पर ही शहद और अदरक के घरेलू उपाय ठीक कर सकते हैं. अगर ऐसा हफ्तों से हो रहा है तो आपको किसी विशेषज्ञ से सलाह लेने की आवश्यकता है.
वैसे शहद और अरदक में सूखी खांसी को दूर करने का रामबाण इलाज होता है. शहद में थोड़ी सी अदरक मिलाकर आप कुछ घंटों तक इसे मुंह में रखकर सूखी खांसी से राहत पा सकते हैं.
इसके अलावा अदरक की चाय भी आपके गले को राहत दे सकती है. चाय में आप चीनी की जगह शहद का सेवन कर सकते हैं.