Advertisement

Health Alert :सावधान, दिल्ली में में तेजी से बढ़ रहे हैं डेंगू के मरीज

Dengue fever: देश की राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से डेंगू (Dengue)के मामले लगातार बढ़ रहे हैं पिछले 15 दिनों में दिल्ली में डेंगू के मामलों में भारी उछाल दर्ज किया गया है। जानिए इसके लक्षण, कारण और कैसे इससे बचाव किया जा सकता है

Written By The Health Site Web Desk
Updated : July 18, 2023 12:30 PM IST

दिल्ली के कुछ हिस्सों में डेंगू बुखार के मामलों में वृद्धि देखी जा सकती है, जिसने लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है। बारिश के दिनों में विभिन्न स्थानों पर पानी जमा होने से मच्छरों के पनपने की वजह से डेंगू का खतरा बढ़ गया है। डेंगू बुखार कुछ ही घंटों में जानलेवा हो सकता है। यदि आपको बुखार है या डेंगू के अन्य लक्षण हैं, तो जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाएं। डेंगू से निपटने का सबसे प्रभावी तरीका मच्छरों के काटने से बचना है।

डेंगू बुखार डेंगू वायरस से संक्रमित एडीज मच्छर (Dengue mosquito)के काटने से फैल रहा है डेंगू बुखार की चपेट में बड़े-बुजुर्ग से लेकर बच्चे भी आसानी से आ रहे हैं। डेंगू के लक्षण हल्के से लेकर गंभीर भी होते हैं जो कभी-कभी जानलेवा हो जाते हैं। डेंगू बुखार आपके शरीर को दुर्बल करने वाली बीमारी है और जो लोग इस बुखार से दूसरी बार संक्रमित हो रहे हैं उनमें गंभीर बीमारी विकसित होने का काफी अधिक जोखिम है। चलिए, यहा हम आपको डेंगू के कुछ प्रमुख लक्षण और कारणों के बारे में बताएंगे-

Advertisement

डेंगू के लक्षण (संक्रमण के लक्षण):

1. बुखार:

डेंगू का मुख्य लक्षण तेज बुखार है, जो अचानक शुरू होता है। बुखार अक्सर 104 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंच सकता है।

2. सर्दी :

डेंगू में सर्दी जैसे लक्षण भी हो सकते हैं, जैसे सिरदर्द, गला दर्द, नाक से स्राव, खांसी और थकान।

Advertisement

3. बदन दर्द:

डेंगू में व्यक्ति को हड्डियों और जोड़ों में दर्द महसूस होता है। यह दर्द अक्सर बेहद तकलीफदेह हो सकता है।

4. लाल चक्कते:

डेंगू के मरीज में लाल चक्कते या लाल रंग के दाने देखने को मिल सकते हैं, जो शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर निकल सकते हैं।

5. पैरों और हथेलियों में सूजन:

डेंगू के लक्षणों में पैरों और हथेलियों में सूजन भी हो सकती है।

डेंगू के कारण (संक्रमण के कारण):

डेंगू बुखार चार डेंगू वायरस के कारण होता है जो इस प्रकार हैं - डीईएनवी-1, डीईएनवी-2, डीईएनवी-3 और डीईएनवी-4। जब मच्छर पहले से संक्रमित व्यक्ति को काटता है तो वायरस मच्छर के शरीर में प्रवेश कर जाता हैऔर बीमारी तब फैलती है जब मच्छर डेंगू वायरस से संक्रमित किसी स्वस्थ व्यक्ति को काटता है। उसके बाद यह वायरस उस व्यक्ति के रक्तप्रवाह के जरिये फैलता है और खुद को ओर भी विकसित करता है। यह वायरस आपके रक्त के उन हिस्सों को नष्ट कर सकता है जो शरीर में रोग प्रतिरक्षक शक्ति को बढ़ाते हैं।

डेंगू से बचाव (संक्रमण से बचाव)

1. हाइड्रेटेड रहें:

यदि आप खुद को डेंगू से बचाना चाहते हैं या फिर आप पहले से ही डेंगू बुखार की चपेट में आ रखे है तो आपके लिए यह महत्वपूर्ण है कि आपके शरीर में पानी की कमी न हो।

2. त्वचा को खुला न छोड़ें:

अपनी त्वचा की सतहों को ढकने और मच्छर के ढंग की संभावना को कम करने के लिए लंबी पैंट और पूरी बाजू की शर्ट पहनने की कोशिश करें। डेंगू के मच्छर सुबह या शाम को अत्यधिक सक्रिय होते हैं, इसलिए ऐसे समय में बाहर निकलने से बचने की कोशिश करें।

3. मच्छर रोधी क्रीम लगाएं:

डाइथाइलटोलुआमाइड (डीईईटी) के कम से कम 10 प्रतिशत कंसंट्रेशन वाला रेपेलेंट प्रभावी रहता है। लंबे समय तक जोखिम हो तो फिर उच्च कंसंट्रेशन वाले रेपलेंट की आवश्यकता होती है। मच्छरों को दूर रखने के लिए आप रोजाना ऐसी क्रीम लगा सकते हैं।

4. ठहरे हुए पानी को कीटाणुरहित करें:

एडीज मच्छर साफ और स्थिर पानी में पनपता है। पानी के बर्तन या टंकी को हर समय ढककर रखें और यदि आवश्यक हो तो एक उचित कीटाणुनाशक का उपयोग करें। मच्छरों के लिए एक प्रजनन आधार विकसित करने की संभावनाओं को कम करने के लिए ऐसे किसी भी बर्तन या सामान को उल्टा करके रखें, जिसमें पानी इकट्ठा हो सकता है और सतहों को अच्छी तरह से साफ करें।

5. बैलेंस्ड डाइट फॉलो करें:

अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए एक स्वस्थ और बैलेंस्ड डाइट को सेनन करना चाहिए। ताजे फल और सब्जियां शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाते हैं, इसलिए अपनी डाइट में इन्हे पर्याप्त मात्रा में शामिल करना चाहिए। बारिश के दौरान

बाहर स्ट्रीट या रोड साइड फूड को खाने से बचना चाहिए साथ हीऑयली फूड्स का सेवन कम करना चाहिए।

डेंगू बुखार के मामलों में वृद्धि ने लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है। डेंगू बुखार के लक्षण तेज बुखार, रैशेज, जोड़ों में तकलीफ और मांसपेशियों में दर्द होता है। अगर आपको ये लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं और डेंगू से बचने के लिए इन बचाव का पालन करें।

About the Author

... Read More