World COPD Day 2019 : दिल्ली जैसे शहर में हैं तो आपको भी हो सकता है COPD रोग, जानें लक्षण और बचाव

हर साल 20 नवंबर को World COPD Day मनाया जाता है. दिल्ली जैसे शहर में बढ़ते प्रदूषण नें COPD का खतरा बढ़ा दिया है. सीओपीडी का खतरा उन शहरों में ज्यादा होता है जहां वायु प्रदूषण खतरे से ऊपर हैं. सर्दी-खांसी और जुकाम की बीमारी कब COPD में बदल जाये कहा नहीं जा सकता है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : November 20, 2019 11:23 AM IST

आज World COPD Day 2019 है. हवा में प्रदूषण और सांस लेने की मजबूरी फेफड़ों को खराब कर रही हैं. दिल्ली जैसे शहर में तो प्रदूषण का स्तर इतना खतरनाक है कि COPD का खतरा बढ़ गया है. क्रोनिक ऑब्सट्रेक्टिव पल्मनरी डिजीज (Chronic Obstructive Pulmonary Disease) को ही COPD के नाम से जाना जाता है. एक आंकड़े के अनुसार आने वाले 1 से 2 सालों में फेफड़ो की बीमारी COPD की वजह से मौत की संख्या बहुत तेजी से बढ़ सकती है. अगर आप भी दिल्ली जैसे शहर में रहते हैं तो COPD के बारे में जानकारी के साथ बचाव के उपाय के बारे में भी जानें.

सीओपीडी (COPD) के लक्षण

अगर आप सीओपीडी के शिकार हो रहे हैं तो सांस लेने की तकलीफ आपको हो सकती है. अचानक से यह परेशानी नहीं होती है. खांसी-जुकाम के साथ ही सीओपीडी की शुरुआत होती है. सीने में जकड़न और फ्लू मुख्य लक्षण माना जाता है. कुछ लोगों को COPD की वजह से फेफड़ों का कैंसर भी हो जाता है.

धूम्रपान और धुआं खतरना

डॉक्टर्स मानते हैं कि सीओपीडी की मुख्य वजह धुआं है. धूम्रपान की वजह से भी लोगों में COPD रोग हो जाता है. अगर आपको इस बीमारी का खतरा लग रहा है तो निम्नलिखित जांच तत्काल करा लेना चाहिए.

COPD की जांच

अगर आपको सांस लेने में परेशानी हो रही है और सर्दी-जुकाम के साथ फेफड़ो के आस-पास दर्द का अनुभव हो रहा है तो तुरंत जांच करानी चाहिए.

  • ब्लड टेस्ट जो डॉक्टर सुझाएं
  • चेस्ट एक्सरे
  • सीटी स्कैन

COPD का इलाज

कई बार लोगों को लगता है कि हर रोग का इलाज है. लेकिन ऐसा नहीं है, क्योंकि सीओपीडी का कोई इलाज अभी तक नहीं. डॉक्टर इसके लक्षणों को कम कर सकते हैं लेकिन इसे पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता है.

सीओपीडी से कैसे बचें

यह सबसे महत्वपूर्ण काम है क्योंकि इसका अगर इलाज नहीं है तो इससे बचने का उपाय ही आपको बचा सकता है. इसके लिए आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना होता है.

  1. अगर आप दिल्ली जैसे प्रदूषित शहर में हैं, तो धूम्रपान छोड़ दें.
  2. घर से बाहर निकलें तो मास्क का इस्तेमाल करें.
  3. घर के अंदर हवा साफ करने वाले पौधे लगाएं.
  4. वजन पर नियंत्रण रखें
  5. संतुलित भोजन लें.
  6. तरल पदार्थ का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें.
  7. फ्लू और निमोनिया जैसे टीके जरूर लगवाएं.
  8. तनाव और चिंता से दूर रहने की कोशिश करें.
  9. सर्दी-जुकाम का तुरंत इलाज करें.

सीओपीडी के खतरे को कम करने के लिए करें ये योगासन.

फेफड़ों को स्वस्थ रखेंगे ये घरेलू नुस्खे.

फेफड़ों की सफाई व मजबूती के लिए 7 आसान उपाय.

COPD (फेफड़ों की बीमारी) के मरीज इन 9 बातों का रखें ध्यान.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source