Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
मेरी उम्र 27 साल है। मैं जॉब करती हूं। फिलहाल मैं और मेरे पति परिवार नियोजन (family planning) के लिए तैयार नहीं हैं। मैं ये जानना चाहती हूं कि यदि मैं गर्भनिरोधक गोलियों (Contraceptive pills) का इस्तेमाल कर रही हूं, तो क्या हमें कॉन्डम का भी प्रयोग करना चाहिए?
इस सवाल का जवाब दे रही हैं शांता आईवीएफ सेंटर, दिल्ली की गायनकोलॉजिस्ट व आईवीएफ एक्सपर्ट डॉ. अनुभा सिंह।
जन्म नियंत्रक विधियां (Birth control methods) जैसे कि गर्भनिरोधक गोली आईयूएस या गर्भनिरोधक इंजेक्शन आदि अनचाहे गर्भ को रोकने में कारगर साबित होते हैं, लेकिन यह सभी यौन रोगों या यौन संक्रमण से किसी भी प्रकार की सुरक्षा प्रदान नहीं करते। यह गर्भधारण को रोकने का एक आसान उपाय है। आपको यह भी जानना बहुत जरूरी है कि गर्भ निरोधक गोली (Contraceptive pills) क्या होती है? यह वो गोली है, जिसमें फीमेल हार्मोन एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टोरोन होते हैं।
ये हार्मोन स्त्री के अंडाशय से अंडे निकलने से रोकती हैं, ताकि वे गर्भवती न हो। साथ में ये गोलियां गर्भाशय से निकलने वाले द्रव्य को गाढ़ा बना देती हैं, ताकि पुरुष के स्पर्म गर्भाशय में न जा सकें।
अधिकांश चिकित्सकों का कहना है कि इन गोलियों को लेने से पहले प्रेस्क्रिप्शन की जरूरत नहीं, लेकिन यदि आप परिवार नियोजन के लिए इसकी शुरुआत करना चाहती हैं, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स का सेवन खुद से नहीं करना चाहिए।
जन्म नियंत्रण के तौर पर कॉन्डम का प्रयोग आपको और आपके साथी को यौन रोगों से बचाता है। साथ ही अनचाहे गर्भ की भी समस्या को खत्म करता है, इसलिए यौन रोगों से बचने के लिए कॉन्डम का प्रयोग अच्छा होता है।