Advertisement

World Chronic Fatigue Syndrome Awareness Day: हर वक्त थकान और सुस्ती होती है महसूस, कहीं आपको क्रोनिक फेटीग सिंड्रोम तो नहीं

6 महीने से ज्यादा वक्त से अगर आप इस समस्या से पीड़ित हैं तो आप क्रोनिक फेटीग सिंड्रोम की चपेट में हो सकते हैं।आइए जानते हैं क्रोनिक फेटीग सिंड्रोम (Chronic Fatigue Syndrome) के विशेष कारण और लक्षण-

Written By akhilesh dwivedi
Updated : May 11, 2021 12:51 PM IST

वायरल इंफेक्शन फैलाने वाले बैक्टीरिया और वायरस क्रोनिक फेटीग सिंड्रोम का कारण बन सकते हैं।

कई बार थकान और सुस्ती अधिक काम और तनाव के कारण हो सकती है, लेकिन अगर आपको लगातार ऐसा महसूस हो रहा है और इसके साथ आप सिर में दर्द भी महसूस कर रहे हैं तो यह क्रोनिक फेटीग सिंड्रोम के लक्षण हो सकते हैं। जी हां, 6 महीने से ज्यादा वक्त से अगर आप इस समस्या से पीड़ित हैं तो आप क्रोनिक फेटीग सिंड्रोम की चपेट में हो सकते हैं। आज वर्ल्‍ड क्रोनिक फटीग सिंड्रोम अवेयरनेस डे (World Chronic Fatigue Syndrome Awareness Day in hindi) के मौके पर हम आपको इसके संभावित कारण और लक्षण बता रहे हैं।

किन कारणों से होती है क्रोनिक फेटीग सिंड्रोम की समस्‍या

प्रतिरोधक क्षमता में कमी

Advertisement

अगर आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है, तो आपको यह समस्या तुरंत अपनी चपेट में ले सकती है। क्रोनिक फेटीग सिंड्रोम की वजह से आप हमेशा थके-थके महसूस करते हैं और आपका किसी भी काम में मन नहीं लगता है।

प्रेगनेंसी के दौरान रहें संभलकर जहरीले रसायन के संपर्क में आने से बच्चे को हो सकती है फेफड़े की बीमारी।

Advertisement

हार्मोन्स का असंतुलन

शरीर की ग्रन्थियों द्वारा हार्मोन्स का निर्माण न होना या फिर हार्मोन्स का असंतुलन कई बार क्रोनिक फेटीग सिंड्रोम का कारण बनता है। हार्मोंस असंतुलन होने पर यह समस्या और भी गंभीर हो सकती है।

वायरल इंफेक्शन

वायरल इंफेक्शन फैलाने वाले बैक्टीरिया और वायरस क्रोनिक फेटीग सिंड्रोम का कारण बन सकते हैं। यही कारण है कि कई बार वायरल इंफेक्शन के बाद आपको लंबे समय तक थकान होती है।

बढ़ती उम्र की वजह से लूज हो रही है चेहरे की स्किन ? आज से ही करें ये 3 काम।

सामान्य लक्षण

  • थकान का बना रहना और थकान के कारण सिरदर्द की समस्या होना।
  • मांसपेशियों में लगातार दर्द बना रहना।
  • कम शारीरिक मेहनत के बावजूद 24 घंटे से अधिक समय तक बीमार महसूस करना।
  • जोड़ों में दर्द होना
  • गला खराब होना
  • नींद न आना और सोने के बाद भी आलस लगना
  • याददाश्त कमजोर होना।

एक्सरसाइज या पीरियड का हो दर्द दूर करती है ये अनोखी चाय।

क्या करें ?

अगर आपको इन लक्षणों की शिकायत 6 महीने से ज्यादा है तो किसी मेडिसिन एक्सपर्ट से तुरंत सलाह लेनी चाहिए। थकान को दूर करने के लिए किसी भी तरह की दवा का उपयोग खुद न करें।

About the Author

... Read More