आंखों के आसपास ये 3 प्रॉब्लम्स हो सकती हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण, तुरंत हो जाएं सावधान

आइए जानें बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल के कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में जो आंखों के आसपास दिखायी देते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 2, 2024 2:11 PM IST

Bad Cholesterol Symptoms In Eyes: बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाने के कारण शरीर में अलग-अलग हिस्सों में इसका असर दिखायी दे सकता है। हाथों-पैरों में अकड़न बढ़ने के अलावा स्किन पर कुछ बदलाव दिखायी दे सकते हैं। लेकिन, बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाने (High Cholesterol Symptoms ) से आंखों और आंखों के आसपास की स्किन पर कुछ लक्षण दिखायी दे सकते हैं। हालांकि, अक्सर देखा जाता है कि लोग इन लक्षणों की तरफ ध्यान नहीं दे पाते और इससे नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन, हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों को इग्नोर करने से आपके स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है हार्ट अटैक जैसी स्थितियों का खतरा भी बढ़ सकता है। आइए जानें बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल के कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में जो आंखों के आसपास दिखायी देते हैं। (Bad Cholesterol Symptoms In Eyes In Hindi)

बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने के कारण

हाई फैट और अनहेल्दी डाइट के अलावा शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़नेके और भी कई कारण हो सकते हैं जैसे, जिन लोगों का वजन अधिक होता है उनमें कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने का रिस्क अधिक होता है। इसी तरह स्मोकिंग करने की आदत, कुछ दवाओं के साइड-इफेक्ट्स और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण भी शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है।

आंखों में दिखायी देते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल के ये लक्षण

आंखों के आस-पास फोड़े

अगर आपकी आंखों के आसपास की स्किन या पलकों पर छोटे-छोटे फोड़े या पिम्पल्स दिखायी दें तो यह बैड कोलेस्ट्रॉल का लक्षण हो सकते हैं। इन फोड़ों में अक्सर दर्द नहीं होता और कई बार इनका आकार धीरे-धीरे बढ़ने लगता है।

सूजन

कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जानेके बाद आंखों की कॉर्निया के बाहर वाले हिस्से में सूजन दिखायी दे सकती है। इसी तरह यहां नीले और सफेद रंग के पैचेस भी दिखायी दे सकते हैं। इस समस्या को आर्कस सेनिलिस (Arcus Senilis) कहा जाता है।

त्वचा का रंग बदलना

जब शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने लगता है तो स्किन की रंगत में भी चेंजेस आने लगते हैं। इससे अंडरआइज एरिया और आंखों के आसपास की त्वचा का रंग पीला, लाल या ब्राउन दिखायी देने लगता है।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.