
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : March 2, 2020 2:29 PM IST
Brain Foods for Kids : बच्चों के लिए हेल्दी ब्रेन फूड्स, जो बढ़ा देंगे उनकी याद्दाश्त क्षमता।
Brain foods for kids in Hindi : बच्चों के दिमाग का संपूर्ण विकास होना बहुत जरूरी है, ताकि वो किसी भी चीज को जल्दी समझ और सीख सकें। हालांकि, मेंटली हेल्दी रहना हर किसी के लिए जरूरी है। मानसिक रूप से फिट नहीं रहने पर कोई भी काम सही तरीके से करना मुश्किल हो जाएगा। कम उम्र में ही हेल्दी दिमाग (Healthy Brain) का विकास बहुत जरूरी है। यदि आपको लगता है कि आपका बच्चा किसी भी चीज को जल्दी समझ नहीं पाता, याद नहीं कर पाता, तो आप उनके खानपान पर जरूर ध्यान दें। कुछ फूड्स ऐसे होते हैं, जो दिमाग को स्वस्थ रखने और याद्दाश्त क्षमता को बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपका बच्चा मेंटली हेल्दी और होशियार बने, तो नीचे बताए गए हेल्दी ब्रेन फूड (foods for healthy brain in hindi) खाने को जरूर दें...
अंडा प्रोटीन का मुख्या स्रोत है। अंडा (Eggs) खाने से बच्चों के दिमाग का विकास (Brain foods for kids in Hindi) अच्छी तरह से हो सकता है। अंडे के पीले भाग में कोलाइन (Choline) होता है, जो एक महत्वपूर्ण न्यूट्रिएंट है दिमाग और याद्दाश्त के विकास के लिए। इससे उनकी आंखें भी हेल्दी रहेंगी। प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स, मिनरल्स आदि अंडे में काफी मात्रा में पाया जाता है। यह बच्चे को दिमागी रूप से बेहद तेज, कुशाग्र बुद्धि वाला बनाता है। जिस भी तरीके से बच्चा अंडा खाना चाहे, उसे दें।
फैटी फिश, जैसे सैल्मन, ओमेगा -3 फैटी एसिड का एक अच्छा स्रोत है, जो मस्तिष्क के विकास और कार्य के लिए आवश्यक है। इन फैटी एसिड के पर्याप्त होने से बच्चों को अपने मानसिक कौशल में सुधार करने में मदद मिल सकती है। आप अपने बच्चे को सैल्मन सैंडविच (salmon sandwiches) (गेहूं के ब्रेड) बनाकर लंच या नाश्ते में दें।
World Mental Health Day : बच्चों को रखना है मेंटली फिट और हेल्दी, तो उन्हें जरूर खिलाएं ये फूड्स
बच्चों को मूंगफली का मक्खन यानी पीनट बटर (Peanut Butter) बहुत अच्छा लगता है। यह एक स्वस्थ स्नैक है, जो विटामिन ई से भरपूर होता है। साथ ही एंटीऑक्सिडेंट भी होता है, जो तंत्रिका झिल्ली (nerve membranes) की रक्षा करता है। इसमें थायमिन (Thiamin) भी होता है, जो मस्तिष्क और ग्लूकोज के लिए अच्छा होता है, जो ऊर्जा देता है। पीनट बटर को ब्रेट, केले के साथ खाने के दों।
मस्तिष्क के ऊतकों, न्यूरोट्रांसमीटर और एंजाइम्स की वृद्धि के लिए विटामिन बी आवश्यक होता है। और, डेयरी उत्पाद इन पोषक तत्वों के लिए एक अच्छा स्रोत होता है। डेयरी प्रोडक्ट्स विटामिन डी का एक उत्कृष्ट स्रोत है, जो बच्चों और किशोरों को वयस्कों की तुलना में अधिक मात्रा में जरूरी होता है। कम वसा वाले चीज स्टिक्स एक बेहतरीन स्नैक हैं, जो कैल्शियम का मुख्य स्रोत होते हैं।
मस्तिष्क की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने के लिए गहरे रंग वाली सब्जियां एंटीऑक्सिडेंट का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं। बच्चे के आहार में टमाटर, शकरकंद, कद्दू, गाजर या पालक हर दिन शामिल करने की कोशिश करें। सूप में आप चुपके से इन सब्जियों को डालकर पकाएं। बच्चे को लंच में सलाद, सैंडविच में इन सब्जियों को डालकर खिलाएं। दिमाग का विकास तेजी से होगा। उनकी याद करने की क्षमता भी बढ़ेगी।
साबुत अनाज जैसे ब्रेड और अनाज (Whole Grains) ग्लूकोज प्रदान करते हैं। ये ऊर्जा के मुख्य स्रोत होते हैं, जो मस्तिष्क के प्रॉपर विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। साबुत अनाज में विटामिन बी होता है, जो तंत्रिका तंत्र के लिए अच्छा होता है। दाल, रोटी, होल ग्रेन से तैयार ब्रेड से बना सैंडविच खाने के लिए दें।