... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
भारत में मानसून का मौसम आते ही बच्चों के बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। मौसमी बदलाव के कारण बच्चों को सर्दी, ज़ुखाम, बुखार, मलेरिया, डेंगू और अन्य संक्रमणों का सामना करना पड़ता है। इन संक्रमणों से बचाव के लिए बच्चों का टीकाकरण (वैक्सीनेशन) कराना अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है। बच्चों की इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है, जिस कारण बीमारियां बच्चों को जल्दी चपेट में लेती हैं। बारिश के समय बच्चों में निमोनिया और कई तरह के वायरल इंफेक्शन की समस्या होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में मॉनसून का मौसम शुरू होने से पहले बच्चों को फ्लू का टीका लगवाना जरूरी हो जाता है। बहुत बार बच्चों में बुखार की समस्या इतनी बढ़ जाती है कि इस वजह से उन्हें दिमागी दौरे भी आ सकते हैं।
बच्चों को लगातार ज़ुखाम और खांसी रहने से उन्हें छाती में इंफेक्शन या कफ की समस्या हो सकती है। मॉनसून या बदलते मौसम में अस्थमा पीड़ित बच्चों की समस्या काफी बढ़ जाती है, इसलिए और जरूरी हो जाता है कि बच्चों को समय पर फ्लू का टीका लगाया जाए। इससे बच्चे की इम्यूनिटी मजबूत होगी, साथ ही सर्दी, खांसी और मौसमी बीमारियों से बचाव होगा। यहां टीकाकरण के महत्वपूर्ण फायदो के बारे में हम आपको बताएंगे जो बच्चों को टीक लगवाने से होते हैं-
टीकाकरण के माध्यम से बच्चों को संक्रमण से सुरक्षा मिलती है। टीकाकरण उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है और इन्फेक्शन के खिलाफ उन्हें सुरक्षित रखता है।
टीकाकरण बच्चों के शरीर में उच्च स्तर के प्रतिरक्षा ऊर्जा उत्पन्न करता है, जिससे वे सामान्य संक्रमणों के खिलाफ मजबूत होते हैं। इससे बच्चों की संवेदनशीलता कम होती है और वे बीमारियों से अधिक सुरक्षित रहते हैं।
टीकाकरण कराने से बच्चे संक्रमण के स्रोत बनने से बचते हैं और अन्य बच्चों को भी संक्रमित नहीं करते। यह समाज के बच्चों को स्वस्थ रखने में मदद करता है और सामुदायिक स्वास्थ्य को सुरक्षित रखता है।
टीकाकरण से बच्चों को अनेक बीमारियों से लंबे समय तक सुरक्षा मिलती है। कुछ टीकों की प्रभावशीलता काफी समय तक बच्चों को संक्रमणों से बचाती है, जिससे उनकी स्वस्थता और विकास को सुरक्षित रखा जा सकता है।
टीकाकरण बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण है। जिन बच्चों को अकसर खांसी, ज़ुखाम की समस्या रहती है उन्हें फ्लू की वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए क्योंकि ऐसे बच्चों में इम्यूनिटी की कमी होती है और अगर उन्हें
फ्लू हो जाता है तो उन बच्चों की तबीयत बिगड़ सकती है।
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है। इनको केवल सुझाव के रूप में लें और टीकाकरण कराते समय डाक्टर से परामर्स जरूर ले।