मानसून में बच्चों को रखना है संक्रमण फ्री, तो डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : July 22, 2020 6:43 PM IST

बरसात यानि कि मानसून का मौसम तपती गर्मी और सूरज के थपेड़ो से राहत देने के बावजूद सेहत के लिए खतरनाक होता है। चाहे खानपान हो, पहनावा हो या फिर लाइफस्टाल हो, मानसून के मौसम में बरती गई जरा सी लापरवाही हमें कई गंभीर रोगों का शिकार बना सकती है। इस मौसम में कई तरह के संक्रमण और फ्लू होने का खतरा रहता है। डॉक्टर्स कहते हैं कि मजबूत इम्युनिटी वाले लोग मानसून के मौसम को हंसते हंसते झेल जाते हैं। जबकि जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है उन्हें संक्रमण के चपेट में आने की संभावना ज्यादा रहती है। जैसे कि बच्चों की इम्युनिटी आमतौर पर कमजोर होती है। इसलिए उनके संक्रमण की चपेट में आने का खतरा इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि वह ज्यादातर बाहर खेलना पसंद करते हैं और साफ सफाई पर भी उतना ध्यान नहीं दे पाते हैं। पेरेंट्स चाहे लाख मना कर लें लेकिन शाम के वक्त बच्चों को बाहर खेलने से रोक पाना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए जरूरी है कि बच्चों को रोगों से बचाने के लिए उनकी इम्युनिटी बढ़ाने पर जोर दिया जाए। आज हम आपको 5 ऐसे फूड्स बता रहे हैं जो बच्चों की इम्युनिटी को तेजी से बढ़ाते हैं।

turmeric-milk

हल्दी वाला दूध

हल्दी सिर्फ एक मसाला नहीं है बल्कि कई गुणों का खजाना भी है। हल्दी में पाया जाने वाला 'करक्यूमिन' कम्पोनेंट इसे एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट बनाता है। दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाने से इम्युनिटी तो मजबूती होती ही है साथ ही शरीर को कई अन्य लाभ भी मिलते हैं। रात को सोने से पहले बच्चों को एक ग्लास हल्दी वाला दूध पिलाने से उनकी हीलिंग प्रॉपर्टीज बढ़ती है।

विटामिन सी युक्त फूड

हीलिंग प्रॉपर्टीज और इम्युनिटी को बढ़ाने में विटामिन सी बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। आहार व पोषण विशेषज्ञ कहते हैं कि मौसमी सब्जियों और फलों में फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जो बैक्टीरिया और संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। इन दिनों जामुन, चेरी, आड़ू और अमरूद मौसमी फल है और इनमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है। इसलिए इन्हें बच्चों की डाइट में जरूर शामिल करें।

garlic with hot water benefits in hindi 1

लहसुन

बच्चे लहसुन को कम पसंद करते हैं, क्योंकि उन्हें इससे आने वाली गंध पसंद नहीं आती है। जबकि लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लामेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण बीमारियों से बचाने के साथ ही इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करते हैं।

ड्राई फ्रूट्स

बच्चे सब्जियों और फलों को खाने में नखरे कर सकते हैं लेकिन ड्राई फ्रूट को बड़े चाव से खाते हैं। इसलिए पेरेंट्स को इस चीज का फायदा उठाकर मानसून में उन्हें काजू, बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स खिलाने चाहिए। अखरोट, बादाम, खजूर और किशमिश विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट के अच्छे स्रोत हैं। इनमें भारी मात्रा में प्रोटीन होता है और गुड फैट होता है। जो बच्चों को हमेशा एनर्जेटिक रखते हैं।

Fortified milk and yogurt

दही और डेयरी प्रॉडक्ट्स

दही और डेयरी प्रॉडक्ट्स बच्चों को हेल्दी, एनर्जेटिक और अंदर से मजबूत बनाते हैं। दही में प्रोबायोटिक्स होता है, जो बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। दही का सेवन हमेशा सुबह करना चाहिए। वहीं, दूध, घी या मक्खन जैसी चीजों का सेवन दोपहर और रात में किया जा सकता है।