Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Iron Deficiency in kids in Hindi : बच्चों में आयरन की कमी को दूर करेंगे ये 4 हेल्दी फूड्स

खून की कमी होने से बच्चों को थकान, आलस, चक्कर जैसी समस्या देखी जा सकती है। उनके शरीर में आयरन की कमी (iron deficiency in kids) ना हो, इसके लिए नीचे बताए गए इन आहार (iron rich foods for kids in hindi) को उनकी डेली डाइट में जरूर करें शामिल...

Iron Deficiency in kids in Hindi : बच्चों में आयरन की कमी को दूर करेंगे ये 4 हेल्दी फूड्स
जानें बच्चों के लिए कौन से ड्राई फ्रूट्स होते हैं फायदेमंद

Written by Anshumala |Updated : February 22, 2020 6:58 PM IST

(Iron Deficiency in kids in Hindi) बच्चों में आयरन की कमी 

शरीर में आयरन की कमी ठीक नहीं है, फिर चाहे बड़े हों या बच्चे। आयरन, बच्चों के विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। शरीर में पर्याप्त आयरन नहीं होने से बच्चे एनीमिया के शिकार (Iron-Deficiency Anemia in kids) हो सकते हैं। ऐसे में बच्चों को आयरन से भरपूर आहार खाने के लिए देना चाहिए। खून की कमी होने से बच्चों को थकान, आलस, चक्कर आने जैसी समस्या देखी जा सकती है। उनके शरीर में आयरन की कमी (iron deficiency in kids) ना हो, इसके लिए नीचे बताए गए इन आहार (iron rich foods for kids in hindi) को उनकी डेली डाइट में जरूर करें शामिल...

1 बीन्स

बीन्स में आयरन भरपूर होता है। साथ ही इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के और विटामिन बी 6 भी अधिक होता है। ब्लैक बीन्स और किडनी बीन्स बच्चों को जरूर खिलाएं।

आयरन की कमी से बच्चों में बढ़ रहा है इस बीमारी का खतरा, जानें कारण और बचाव के उपाय

Also Read

More News

2 हरी पत्तेदार सब्जियां

बेशक, बच्चे साग-सब्जी खाने में आनाकानी करते हैं, पर किसी भी तरह से उन्हें ये सब चीजें खिलाएं। अलग तरीके से कुछ बनाकर खिलाएं, जिससे उन्हें पता नहीं चल पाए कि वो साग खा रहे हैं। साग आयरन का मुख्य स्रोत है। हरी पत्तेददार सब्जियां सेहत के लिए अच्छी होती हैं। इनमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आयरन के लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियों में शलजम, ब्रोकोली और पालक अधिक खिलाएं।

3 पीनट बटर

पीनट बटर बच्चों को अच्छा लगता है। इसे रोटी पर लगाकर खिलाएं। इसमें पोटैशियम, प्रोटीन, मैगनीशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो बच्चों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। मूंगफली से तैयार किया जाता है पीनट बटर। इससे ब्लड शुगर, सर्दी-जुकाम, डिप्रेशन, मोटापा कम किया जा सकता है। पीनट बटर में आयरन के अलावा प्रोटीन भी अधिक होता है।

Iron Deficiency in Kids : बच्चों में आयरन की कमी के कारण, लक्षण, यूं करें आयरन की कमी पूरी

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

4 ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स भी बच्चे बड़ी चाव से खाना पसंद करते हैं। खासकर, उन्हें खजूर, अंजीर, खुबानी, किशमिश जरूर दें, क्योंकि इनमें आयरन समृद्ध होता है। ड्राई फ्रूट्स में प्रोटीन, फाइबर, फाइटो न्यूट्रिएंट्स, एन्टीऑक्सीडेंट्स जैसे विटामिन ई एवं सेलेनियम अधिक होता है। बच्चों को स्कूल लंच बॉक्स में भी किशमिश, सूखे अंजीर, काजू आदि खाने के लिए दे सकते हैं। इससे उनमें ऊर्जा की कमी नहीं होगी। ये सभी आयरन अवशोषण (Iron absorption) को बढ़ाते हैं।

About the Author

... Read More