Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
How to Prevent Kids from Infection: वैसे तो संक्रमण किसी को भी हो सकता है। लेकिन, बच्चों में संक्रमण होने का खतरा ज्यादा बना रहता है। दरअसल, बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। इसकी वजह से उन्हें बार-बार इंफेक्शन से परेशान होना पड़ता है। खासकर, 4 से 10 साल तक के बच्चों में संक्रमण का जोखिम ज्यादा बना रहता है। बच्चों में वायरल, बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है। बच्चों को इंफेक्शन से बचाने के लिए आपको उन्हें संक्रमित लोगों से दूर रखना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही, बच्चों के खान-पान और लाइफस्टाइल का भी पूरा ख्याल रखना जरूरी है। लेकिन, इसके बावजूद भी बच्चे इंफेक्शन से संक्रमित हो ही जाते हैं। ऐसे में आइए, अकेडमी ऑफ फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के चेयरमैन और जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं बच्चों को इंफेक्शन से कैसे बचाया जाए (Bacho ko Infection se Kaise Bachaye)?
बच्चों को इंफेक्शन से बचाने के लिए सबसे जरूरी है, घर की सफाई को प्राथमिकता देना। अगर घर की नियमित सफाई होगी, तो इससे संक्रमण का खतरा बेहद कम हो जाता है। नियमित रूप से फर्श, दरवाजों के हैंडल, स्विच बोर्ड और टेबल आदि को साफ करें। इन चीजों पर धूल-मिट्टी को बिल्कुल जमा न होने दें। आपको हमेशा गीले कपड़े से सफाई करनी चाहिए, इससे धूल हवा में नहीं फैलता है और सफाई अच्छी तरह से हो जाती है।
अगर बच्चे को बार-बार इंफेक्शन हो जाता है, तो उसके कमरे को खास तौर पर साफ रखें। बच्चे के बेडशीट, तकिए के कवर और कंबल को नियमित रूप से धोएं। बच्चे के कमरे में पर्याप्त वेंटिलेशन रखें। अगर आपके इलाके में धूल और प्रदूषण ज्यादा है, तो एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल जरूर करें। इससे बच्चा एलर्जी और स्किन इंफेक्शन जैसी समस्याओं से बचेगा।
हाथों की गंदगी से ही सबसे ज्यादा संक्रमण फैलता है। इसलिए बच्चे को इंफेक्शन से बचाने के लिए, उनमें हाथों को साफ करने की आदत जरूर डालें। साथ ही, आप भी इस आदत को जरूर फॉलो करें। खाना खाने से पहले और बाद में हाथों को अच्छी तरह से धोना बहुत जरूरी है। इसके अलावा, शौच का यूज करने के बाद भी हाथों को जरूर धोना चाहिए।
भीड़-भाड़ वाली जगहों से बच्चा संक्रमित हो सकता है। इसलिए अगर आप किसी ऐसी जगह जा रहे हैं, जहां काफी भीड़-भाड़ रहती है तो बच्चे को वहां ले जाने से बचें। इससे बच्चे में संक्रमण का खतरा बेहद कम हो जाएगा।
बच्चे को संक्रमण से बचाने के लिए उसे हेल्दी और बैलेंस खाना खिलाएं। बच्चे को हमेशा ताजा और अच्छी तरह पका हुआ खाना खिलाना चाहिए। कच्चे या अधपके खाद्य पदार्थों से परहेज किया जाना चाहिए। फल और सब्जियों को अच्छी तरह धोया जाता है। बाहर का खाना, स्ट्रीट फूड या खुले में बिकने वाली चीजों से बचा जाता है। बच्चों को पानी उबालकर पिलाएं। बच्चों की डाइट में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स जरूर शामिल करें, इससे संक्रमण से लड़ने की ताकत मिलती है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।