Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बच्चों को डायबिटीज की बीमारी कैसे प्रभावित करती है? जानें इसके लक्षण और कारण 

High Blood Sugar in Kids: पहले भले ही सिर्फ बड़ों में डायबिटीज के मामले सामने आते थे। लेकिन, अब बच्चों में भी ब्लड शुगर बढ़ा हुआ मिलता है। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।

बच्चों को डायबिटीज की बीमारी कैसे प्रभावित करती है? जानें इसके लक्षण और कारण 
VerifiedVERIFIED By: Dr. Monika Sharma

Written by Anju Rawat |Updated : February 16, 2026 4:01 PM IST

क्या आपके बच्चे को बार-बार पेशाब आती है या वह बार-बार पानी मांगता है? अगर हां, तो बच्चे में ये डायबिटीज के संकेत हो सकते हैं। बच्चों में डायबिटीज एक गंभीर स्थिति हो सकती है और इसकी वजह से उनके अहम अंग जैसे-किडनी और हृदय को नुकसान पहुंच सकता है।

Diabetes in Kids: Diabetes in Kids: डायबिटीज को अक्सर बड़ों की बीमारी माना जाता है। लेकिन, आजकल यह बीमारी युवाओं और बच्चों में भी तेजी से बढ़ रही है। छोटे बच्चे भी डायबिटीज से प्रभावित हो रहे हैं। बच्चों में मुख्य रूप से टाइप-1 डायबिटीज के मामले सामने आ रहे हैं। इसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली, इंसुलिन बनाने वाली कोशिकाओं पर हमला कर देती है और इसकी वजह से पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं हो पाता है। वहीं, कुछ बच्चों में बदलती जीवनशैली, मोटापा और अस्वस्थ खान-पान की वजह से टाइप-2 डायबिटीज भी हो रहा है। अगर इस स्थिति की लंबे समय तक अनदेखी की जाए, तो गंभीर जटिलताएं पैदा हो सकती हैं। इसलिए माता-पिता को बच्चे में बढ़ रहे ब्लड शुगर लेवल पर जरूर ध्यान देना चाहिए और समय पर इलाज कराना चाहिए। आइए, आकाश हेल्थकेयर की सीनियर कंसल्टेंट- एंडोक्रिनोलॉजी डॉ. मोनिका शर्मा से जानते हैं बच्चों में को डायबिटीज रोग कैसे प्रभावित करता है?

डायबिटीज से बच्चों को होने वाले नुकसान

  • डायबिटीज बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, दोनों को प्रभावित कर सकती है।
  • जब लंबे समय तक ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में नहीं आता है कि आंखों, किडनी, हृदय और नसों पर भी असर पड़ता है।
  • इतना ही नहीं, डायबिटीज से जूझ रहे बच्चों को बार-बार ब्लड शुगर मॉनिटरिंग और इंसुलिन लेने की जरूरत पड़ती है। इससे बच्चे तनाव महसूस कर सकते हैं। इस स्थिति में परिवार का सहयोग बहुत जरूरी होता है।

diabetes in kids symptoms

बच्चों में डायबिटीज के लक्षण- Bacho me Diabetes ke Lakshan

बच्चों में डायबिटीज के लक्षण अचानक दिखाई देते हैं। इसमें शामिल हैं-

Also Read

More News

  • बार-बार पेशाब आना
  • बार-बार प्यास लगना
  • वजन तेजी से कम होना
  • थकान और चिड़चिड़ापन
  • पढ़ाई में ध्यान न लगना
  • धुंधला दिखाई देना
  • बार-बार त्वचा संक्रमण होना
  • घाव का देरी से भरना
अगर बच्चों में डायबिटीज की समय पर पहचान न हो तो यह कीटोएसिडोसिस (डायबिटीज की गंभीर और जानलेवा स्थिति) जैसी गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है। इस स्थिति में बच्चे को गंभीर पेट दर्द, उल्टी और सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। इसलिए बच्चों में डायबिटीज को भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

बच्चों में डायबिटीज के कारण- Bacho me Diabetes ke Karan

  1. बच्चों में डायबिटीज के अलग-अलग कारण हो सकते हैं। अभी तक टाइप-1 डायबिटीज का सटीक कारण स्पष्ट नहीं है। लेकिन, इसे ऑटोइम्यून प्रतिक्रिया और जेनेटिक कारणों से जोड़ा जाता है।
  2. वहीं, टाइप-2 डायबिटीज का अस्वस्थ खान-पान या खराब जीवनशैली की वजह से हो सकता है। इसके अलावा, शारीरिक रूप से कम सक्रिय और मोटापा भी टाइप-2 डायबिटीज के जोखिमको बढ़ाते हैं।
  3. जो बच्चे मीठे पदार्थों, फास्ट फूड, प्रोसेस्ड फूड्स का ज्यादा सेवन करते हैं, उनमें भी डायबिटीज का जोखिम बढ़ता है।

Highlights:

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • बच्चों में डायबिटीज के मामले सामने आने लगते हैं।
  • खराब जीवनशैली और अनहेल्दी डाइट डायबिटीज के मुख्य कारण हो सकते हैं।
  • ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए बैलेंस डाइट बहुत जरूरी है।
अगर माता-पिता को बच्चे में ऊपर बताए गए लक्षण दिखाई दे तो तुरंत ब्लड शुगर लेवल की जांच जरूर कराएं। अगर ब्लड शुगर बढ़ा हुआ आता है, तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें और आगे की जांच कराएं और डायबिटीज का इलाज शुरू करवाएं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।