सर्दी के मौसम में नवजात बच्चोंं को नहलाते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान ?

ठंड के मौसम में नवजात बच्चे की देखभाल करना बहुत ही कठिन माना जाता है लेकिन कुछ सतर्कता के साथ इसे बेहतर बनाया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : January 4, 2019 5:16 PM IST

कड़ाके की ठंड जब पड़ने लगती है तो युवा भी नहाने से कतराने लगते हैं। बच्चों और बूढ़ों के लिए तो परेशानी का समय होता ही है। लेकिन नहलाने को लेकर कई तरह के भ्रम लोगों में रहते हैं। क्या सर्दी के मौसम में नवजात बच्चे को रोजाना नहलाना चाहिए ? जैसे सवाल हर मां के दिमाग में रहता है। आइए जानते हैं इसके बारे में कुछ सवाल और जवाब।

सर्दी के मौसम में नवजात को हो जाता है यह रोग, ऐसे रखें ख्याल।

कितना गर्म हो पानी ?

सर्दियों में अपने बच्चों को कभी ठंडे पानी से मत नहलाएं। उन्हें नहलाने के लिए हमेशा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। पानी ज्यादा गर्म भी नहीं होना चाहिए। ज्यादा गर्म पानी से बच्चे की स्किन को नुकसान पहुंचता है और नहलाने के बाद शरीर का तापमान कम होने से बीमार होने का खतरा भी रहता है।

क्या आप जानते हैं कि नवजात बच्चों के रोने पर क्यों नहीं आते आंसू।

कब नहलाएं ?

नवजात बच्चों को नहलाना अपने आप में बड़ा टास्क होता है। उन्हें नहलाते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। उन्हें कभी भी सुबह या शाम को नहीं नहलाना चाहिए। उस समय वातावरण में ठंड ज्यादा रहती है और उस समय उन्हें नहलाने से वह बीमार पड़ सकते हैं। उन्हें हमेशा धूप निकलने पर नहलाना चाहिए।

नवजात शिशु भी नहीं हैं डायबिटीज से सुरक्षित, बचाव के लिए करें ये काम।

सप्ताह में कितने दिन नहलाएं ?

सर्दी के मौसम में नवजात बच्चों को रोज़ नहीं नहलाना चाहिए। उन्हें हफ्ते में दो-तीन बार ही नहलाएं। साथ ही आप अपने बच्चे को स्पॉन्ज बाथ भी दे सकती हैं, लेकिन इसके लिए भी गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

नवजात शिशु के आने पर मां इन तरीकों से पूरी करें अपनी नींद।

तेल मालिश कब करें ?

नहलाने से पहले अपने बच्चों को सरसों के तेल या ऑलिव ऑयल से मालिश करें। उनके हाथ, पैर, पीठ की अच्छी तरह से मालिश करने से उनकी हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही उनकी थकावट दूर होती है और उन्हें नींद अच्छी आती है।

नवजात बच्चों के पोषण से जुड़ी योजना सुपोषण को मिला गोल्ड स्टैंडर्ड अवार्ड।

तेल के अलावा और क्या लगा सकते हैं ? 

ठंड के मौसम में त्वचा अपनी नमी खो देती है। इसके लिए लोग अक्सर मॉश्चराइजर का प्रयोग करते हैं, लेकिन बच्चों में इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए। कैमिकल युक्त कोई भी प्रोडक्ट बच्चों पर यूज नहीं करना चाहिए। उनकी त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए उनके नहाने के पानी में सरसों तेल, ऑलिव ऑयल या नारियल तेल की कुछ बूंदें डाली जा सकती हैं।

क्या नवजात शिशु को भी स्ट्रेस होता है ?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.