Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या करें जब आठ साल का बच्चा फेसबुक चलाने की जिद करने लगे

बच्चों की यह उम्र पढ़ाई की होती है, सोशल मीडिया जैसी चीजों से उसका ध्यान भटक सकता है!

क्या करें जब आठ साल का बच्चा फेसबुक चलाने की जिद करने लगे

Written by Editorial Team |Published : May 22, 2017 5:28 PM IST

मोबाइल और सोशल मीडिया के प्रति लोगों का झुकाव तेजी से बढ़ रहा है। केवल व्यस्क ही नहीं बल्कि बच्चे भी सोशल मीडिया में दिलचस्पी लेने लगे हैं। आपने नोटिस किया होगा कि आठ से दस साल के बच्चे भी मोबाइल लेकर घूमते हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या प्राइमरी स्कूल के बच्चों के हाथ में इस उम्र में मोबाइल फोन होना चाहिए? सोशल मीडिया के अपने फायदे-नुकसान हैं। लेकिन इस बात को बच्चे नहीं समझते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि सोशल मीडिया मनोरंजन और जानकारी का भंडार है। यह एक बड़ा कारण है जिस वजह से बच्चे कम उम्र में इसकी तरफ आकर्षित हो रहे हैं। लेकिन यह उम्र उनकी पढ़ाई की है। उन्हें अपने विषयों पर ध्यान देना चाहिए और इन चीजों से दूर रहना चाहिए। खैर पेरेंट्स को अपने बच्चों को समझाने में परेशानी तो जरूर होती है लेकिन वो कुछ तर्कों के आधार पर उन्हें समझाएं, तो बात काफी हद तक संभल सकती है। चाइल्ड साइकोलोजिस्ट शुची दाल्वी आपसे इससे जुड़ी कुछ बातें साझा कर रही हैं।

फेसबुक

आठ साल के बच्चों को किसी भी कीमत पर फेसबुक से दूर रहना चाहिए। फेसबुक एक कठिन एप्लीकेशन है। अगर आप इसे सही से नहीं जानते हैं, तो आपको यह समझने में मुश्किल हो जाएगी कि आपका बच्चा इस पर क्या कर रहा था। इसके अलावा इसमें कई प्राइवेसी फीचर्स भी हैं जिनसे आपको बच्चे की गतिविधि का पता नहीं चल सकता है। अगर आपका बच्चा फेसबुक अकाउंट बनाने को कह रहा है, तो उसे बताएं कि यह उसकी उम्र के बच्चों के लिए नहीं है। उन्हें बताएं कि दुनियाभर के लोग यहां फोटो और पोस्ट का गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं। तथ्य यह है कि फेसबुक के लिए 18 साल से अधिक उम्र का होने की जरूरत है।

Also Read

More News

व्हाट्सएप

अगर स्कूल के अन्य बच्चे व्हाट्सएप के जरिए आपस में कम्यूनिकेट करते हैं, तो आपका बच्चा भी अपने लिए एक फोन की मांग कर सकता है। अगर आप ऐसा सोचते हैं कि आप उसके कॉन्टेक्ट्स लिस्ट और मैसेज चेक कर सकते हैं, तो आप गलत हैं। अगर एक बार उसके हाथ में फोन आ गया, तो वो इंटरनेट जरूर चलाएगा। दूसरी बात चैट डिलीट की जा सकती है। अगर उसे व्हाट्सएप ही करना है, तो आपके फोन से करे।

इन्स्टाग्राम

वही नियम इन्स्टाग्राम के मामले में भी लागू होता है। जाहिर है आपका बच्चा अपनी फोटो शेयर करना तो नहीं चाहेगा। अगर उसे इन्स्टाग्राम अकाउंट चलाना है, तो आपका फ़ोन यूज करे। ऐसे कई यूजफुल इन्स्टाग्राम हैंडल हैं जिन्हें आप दोनों ब्राउज कर सकते हैं और इंजॉय कर सकते हैं।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्र स्रोत - Shutterstock

About the Author

... Read More